Home न्यूज़ Redmi Note 7 Pro का 6GB वरिएन्त जल्द होगा बिक्री के लिए...

Redmi Note 7 Pro का 6GB वरिएन्त जल्द होगा बिक्री के लिए उपलब्ध: Xiaomi ने किया कन्फर्म

0
Redmi Note 7 Pro

Xiaomi India और Redmi India ने आज अपने ट्विटर पेज पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे Redmi Note 7 Pro के 6GB रैम वाले वरिएन्त के बारे में कहा गया है की यह वरिएन्त जल्द ही बिक्री के लिए आने वाला है। शाओमी फैंस काफी दिनों से 6GB वरिएन्त का इन्तजार बहुत की उत्सुकता से कर रहे है। आज के टीज़र को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है की कंपनी ने Realme 3 Pro की घोषणा होने तक सेल को रोक कर रखा था। 6GB रैम वरिएन्त आप Mi.com, Mi Store, और Flipkart से खरीद सकते है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Mix 3 स्नैपड्रैगन 855 और 5G सपोर्ट के साथ हुआ लांच

Redmi Note 7 Pro के फीचर

Xiaomi Redmi Note 7 Pro में आपको पहली बार 6.3-इंच की LPTS स्क्रीन डॉट-नौच के साथ दी गयी है जिसका रेज़ोलुशन FHD+ तथा आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 रखा गया है। आज के ट्रेंड को देखते हुए शाओमी ने यहाँ पर ग्रेडिएंट डिजाईन या कहे औरा (Aura) डिजाईन के साथ पीछे और आगे दोनों तरफ 2.5D कर्व ग्लास प्रोटेक्शन भी दी है।

शाओमी ने यहाँ पर प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो 11nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह डिवाइस 4GB/6GB रैम तथा 64GB/128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ लांच की गयी है।

फोटोग्राफी की बात करे तो यह डिवाइस का सबसे ख़ास हिस्सा है। यहाँ पर आपको पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर दिया गया है साथ में 5MP का सपथ सेंसर भी मिलता है। सामने की तरफ 13MP का AI सपोर्ट वाला सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है। दोनों ही तरफ आपको AI सीन डिटेक्शन, AI ब्यूटी जैसे फीचर देखने को मिलते है। स्टूडियो लाइटिंग फीचर भी जल्द ही OTA अपडेट द्वारा पेश किया जायेगा।

एंड्राइड 9 पाई पर रन करने वाली यह डिवाइस आपको क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4000mAh की बैटरी और USB टाइप-C पोर्ट के साथ मिलता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version