Redmi जल्द ही भारत में अपनी Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च कर सकता है, फ़िलहाल कंपनी इस महीने के आखिर तक इसे चीन के बाज़ार में पेश कर सकती है। इस सीरीज में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में Redmi Note 14 Pro और POCO X7 को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 14 Pro और POCO X7 BIS लिस्टिंग की जानकारी
हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इनमें से Redmi Note 14 Pro मॉडल नंबर 24094RAD4I और 24090RA29I के साथ नजर आया है, जबकि इसके POCO वैरिएंट POCO X7 को मॉडल नंबर 24095PCADI के साथ देखा गया है, खबरों के अनुसार इन दोनों फ़ोन को इस साल के आखिर तक भारत में पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में 1.5K रिसोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और फ़ोन MediaTek Dimensity 7350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। बात करें कैमरा सेटअप की, तो इसके ग्लोबल वर्जन में टेलीफ़ोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इस सीरीज का vanilla Note 14 5G वर्जन MediaTek Dimensity 6100+ SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फ़िलहाल इसके बारे में अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन जल्द ही हमें Note 14 Pro और POCO X7 की जानकारी देखने को मिल सकती है।
ये पढ़े: Realme P2 Pro भारत में Snapdragon 7s Gen 2 और 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































