POCO F7 5G BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द इन तगड़े फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने हाल ही में वैश्विक बाजार में अपने दो शानदार फोन POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra लॉन्च किए थे, और अब कंपनी भारत में POCO F7 5G को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इसका लॉन्च काफी समीप है। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च के बाद POCO F7 Pro और Ultra के इंडिया लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आयी है। आगे वनीला POCO F7 5G BIS लिस्टिंग और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ऑनलाइन iPhone ले रहें हैं, तो ऐसे पता करें iPhone असली है या नकली?

POCO F7 5G BIS लिस्टिंग पर आया नजर

इससे संबंधित जानकारी Xpertpick द्वारा साझा की गई है, जिसके अनुसार हाल ही में POCO का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर 25053PC47I के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां मॉडल नंबर के आखिर में “i” का मतलब “India” से है। हालांकि , इसका मार्केटिंग नाम सामने नहीं आया है, लेकिन दावा किया जा रहा है, कि ये POCO F7 5G हो सकता है।

इसके पहले साल 2024 नवंबर माह में एक डिवाइस मॉडल नंबर 2412DPC0AI के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, इस डिवाइस को भी POCO F7 समझा जा रहा था। अभी जो मॉडल स्पॉट किया गया है, उसमें 2025 का उल्लेख है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है, फोन को मई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसके अतिरिक्त, इस फोन से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

POCO F7 5G के बारे में हम क्या जानते हैं?

इस फोन को चीन में लॉन्च होने वाले Redmi Turbo 4 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत में पेश किया जा सकता है, यदि ये सही है, तो फोन में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 7000mAh/7550mAh की बैटरी दी जा सकती है, इसके साथ ही ये 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन को 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें मेटल मिडल फ्रेम के साथ IP68+IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

इसे साल 2024 में लॉन्च हुए POCO F6 5G के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 29,999 रूपये थी। इस फोन की कीमत भी लगभग इसी के आस पास होने वाली है।

ये पढ़ें: आप भी तो नहीं करते इस तरह की इमेज पर क्लिक? क्लिक करते ही बैंक से पैसे हो रहे गायब

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImagePOCO F7 इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, Akshay Kumar के साथ टीजर आया सामने

POCO जल्द ही भारत में अपना नया मिड रेंज फोन POCO F7 लॉन्च करने वाली है, फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने एक नया टीजर साझा किया है, जिसमें भारतीय अभिनेता Akshay Kumar को भी दिखाया गया गया है। आगे इस POCO F7 टीजर के बारे …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products