Home अफवाहे/लीक्स Redmi K40 हो सकता है जल्द ही लांच, 3C सर्टिफिकेशन साईट पर...

Redmi K40 हो सकता है जल्द ही लांच, 3C सर्टिफिकेशन साईट पर हुआ लिस्ट

0

शाओमी भी लगता है अपने नये स्मार्टफोन को लांच करने के लिए तैयार है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi K40 को पेश कर सकती है। डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है। तो उम्मीद है की यह फोन जल्द ही मार्किट में भी देखने को मिल सकती है।

Redmi K40 या Mi CC10?

3C सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट किये गये फोन का मॉडल नंबर M2006J10C है जो MDY-11-EX चार्जर के साथ पेश हो सकता है। Redmi K30 Pro मार्किट महीने में इसी चार्जर के साथ लांच किया गया था। इसके जानकरी के अलावा फोन से जुडी कोई और जानकरी सामने नहीं आई है।

शाओमी के सब-ब्रांड रेड्मी का पारम्परिक ट्रेंड देखने तो डिवाइस हर 5 से 6 महीने में K-सीरीज की नयी डिवाइस को लांच कर देती है तो उम्मीद है की आने वाले महीनों में Redmi K40 सीरीज मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाये।

ऊपर बताई जानकरी के अलावा एक और अफवाह सामने आ रही है की यह डिवाइस Mi CC10 भी हो सकती है जो MI CC9 का अपग्रेड मॉडल होगा। अभी के लिए डिवाइस को साफ़ तौर पर किसी नाम की पुष्ठी नहीं हुई है।

इस से पहले हम बता चुके है की Xioami Mi CC10 पर कंपनी काम कर रही है जिसका कोडनेम CAS बताया जा रहा है। फोन में लीक जानकारी के अनुसार 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जो 120x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट कर सकता है। अगर यह जानकारी सच साबित होती है तो Samsung Galaxy S20 Ultra के 100x स्पेस ज़ूम सपोर्ट को शाओमी पीछे छोड़ देगी।

उम्मीद है की डिवाइस को स्नैपड्रैगन 775 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। अभी के लिए यह सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है इसलिए जब तक कंपनी को ऑफिसियल घोषणा ना कर दे तब तक इनमे बदलाव की सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version