Home न्यूज़ Redmi 9 हो सकता है इंडिया में जल्द ही लांच, कंपनी ने...

Redmi 9 हो सकता है इंडिया में जल्द ही लांच, कंपनी ने किया टीज़

0

शाओमी के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मिस्टर मनु कुमार जैन ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में साफ़ तौर पर इशारा किया गया है की यह अपकमिंग डिवाइस Redmi 9 हो सकता है।

उम्मीद ऐसी भी है की हाल ही में लांच किया गया Redmi 9C ही इंडिया में Redmi 9 के नाम से लांच किया जा सकता है। इस से पहले चीन में लांच किये गये Redmi 9 को Redmi 9 Prime के नाम से लांच किया जा चूका है।

पोस्ट में वैसे डिवाइस के लांच डेट या नाम से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है लेकिन  उम्मीद है की डिवाइस सितम्बर महीने के पहले हफ्ते में लांच की जा सकती है।

अगर Redmi 9C को इंडिया में Redmi 9 के तौर पर पेश किया गया तो चलिए नज़र डालते है Redmi 9C के फीचरों पर:

Redmi 9C के फीचर

Redmi 9C में आपको 20:9 रेश्यो युक्त 6.53- इंच FHD+ की वाटरड्राप नौच वाली डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz MediaTek Helio G35 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 2GB रैम + 32GB स्टोरेज, का विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो लेंस, और 2MP का डेप्थ सेंसर युक्त ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi 9C आपको एंड्राइड 10 ओरियो आधारित MIUI 11 के साथ 5,000mAh की बैटरी 10W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version