- Realme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील हो गयी है।
- कीमत चीन के एक ऑनलाइन रिटेलर द्वारा साझा की गयी है।
- फ़ोन की कीमत CNY3,999 हो सकती है।
Realme जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Realme GT7 Pro लॉन्च करने वाला है। फोन के लॉन्च की तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है, हालांकि लॉन्च से पहले ही फोन से संबंधित कई खबरें सामने आ चुकी है, और अब हाल ही में Realme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील हुई है, आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Netflix ने पेश किया moments फीचर, इस तरह सेव करें अपने पसंदीदा क्लिप्स
Realme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील
इसकी कीमत चीन के एक ऑनलाइन रिटेलर द्वारा सामने आई है। रिटेलर ने फोन की एक इमेज साझा की है, जिसमें Realme GT7 Pro की कीमत बताई गई है। इमेज के अनुसार फोन की कीमत CNY3,999 हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 47000 होती है।
Realme GT7 Pro फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन Samsung Eco2 OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। ये Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फ़ोन का साइज 9 mm हो सकता है। फोन में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिल सकती है। फोन को तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।



ये पढ़ें: iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































