Realme जल्द ला रहा है स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट और 64MP कैमरा फोन: हो सकता है Realme XT Pro?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने कुछ दिनों पहले 64MP कैमरा वाले स्मार्टफोन Realme XT से पर्दा उठाया था। Realme का ये स्मार्टफोन जल्द ही बिक्री के लिए मार्केट में उपलब्ध होगा। इस बीच कंपनी एक और स्मार्टफोन चाइनीज सोशल मीडिया साइट weibo पर देखा गया है। फिलहाल तो इस स्मार्टफोन का नाम क्या होगा ये पता नहीं है लेकिन इसकी कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। स्पेसिफिकेशन देखने पर यह Realme XT से मिलता जुलता लग रहा है तो उम्मीद है की यह Realme XT Pro भी हो सकता है। तो चलिए नज़र डालते है इस से जुडी जानकरी पर:

यह भी पढ़िए: Vivo V17 Pro हो सकता है सितम्बर महीने के तीसरे हफ्ते में लांच

Realme XT Pro या Realme X Pro?

Realme के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.4 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेज्यूलेशन 2340 × 1080 पिक्सल होगा। ये डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मिल सकती है। Snapdragon 730G चिपसेट के साथ इसमें 8GB RAM के साथ 128GB (UFS 2.1) स्टोरेज का ऑप्शन दिया जायेगा, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

क्वार्ड कैमरा सेटअप वाले इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर Samsung का GW1 सेंसर 64MP वाला होगा। कैमरा सेटअप में अन्य सेंसर 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर होगा। इसमें आपको Realme के एनी फ़ोनों की ही तरह नाईट-स्केप मोड और क्रोमा बूस्ट मोड भी दिया जा सकता है। फ्रंट साइड की बात करें तो यहां 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, USB टाइप-C पोर्ट दिया जा सकता है। Realme के दूसरे स्मार्टफोन्स की तरह ये भी ColorOS 6.0 पर रन करेगा जो कि Android 9.0 पर आधारित है।

अभी के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है। साथ ही यहाँ पर सामने की तरफ आपको नौच डिस्प्ले मिलेगा या पॉप-अप कैमरा इसके बारे में मालूम नहीं है तो अगर आपको यहाँ पॉप-अप कैमरा मिलता है तो यह और भी आकर्षक मालूम होगा।

Related Articles

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageRealme XT रिव्यु (समीक्षा): 64MP के साथ मिड-रेंज फोटोग्राफी का “रियल” लेवल

रियलमी इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक आकर्षक स्मार्टफोन अपनी मिडरेंज के तहत पेश कर रही है। कंपनी सिर्फ स्मार्टफोन पेश ही नहीं कर रही बल्कि हर नई टेक्नोलॉजी को यूजर तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए भी काफी बेहतर काम कर रही है। इंडियन मार्केट में 4-रियर कैमरा के साथ …

ImageRealme दो नए स्मार्टफोन हो सके है जल्द लांच, TENAA की साईट पर हुए लिस्ट

Realme ब्रांड के आज के दो स्मार्टफोन ऑनलाइन सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट हुए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX2151 और RMX2176 के नाम से लिस्ट किये गये हैं। ये दोनों ही मॉडल इस से पहले FCC पर देखे जा चुके है और आज इन्हें TENAA पर देखा गया है। इससे पहले Realme RMX2176 की …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Discuss

Be the first to leave a comment.