Realme इस साल काफी आकर्षक स्मार्टफोनों को लांच करके शाओमी और सैमसंग को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी क्रम में इंडिया में पहले 64MP क्वैड कैमरा फोन लांच करने के बाद इवेंट में कंपनी ने कहा था की वो जल्द ही स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ Realme XT को दिसम्बर महीने में लांच करेंगे। लेकिन Realme India के सीईओ माधव सेठ में अपने ट्विटर अकाउंट से साफ़ कर दिया है की कंपनी Realme X2Pro को भी दिसम्बर महीने में इंडियन मार्किट में लांच करने वाली है।
It's official now! We are bringing #realmeX2Pro to India in Dec. Time to rethink flagships. Get ready for #FasterSharperBolder.
2K RT in 30mins – to win one SD 855+, 90hz display flagship
5K RT in a day & I will giveaway one more— Madhav '5'Quad (@MadhavSheth1) October 9, 2019
कंपनी Realme X2 Pro को 15 अक्टूबर के दिन चीन में लांच करने वाली है जबकि हाल ही में चीनी मर्केट में Realme X2 को भी लांच किया गया था। तो चलिए देखने है इस फोन में आपको क्या खास दिया जा सकता है।
यह भी पढ़िए: Realme XT रिव्यु (समीक्षा): 64MP के साथ मिड-रेंज फोटोग्राफी का “रियल” लेवल
Realme X2 Pro के आपेक्षित फीचर
सबसे खास चीज की बात सबसे पहले करते है, फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट देखने को मिल सकती है जिसकी तरफ कंपनी पहले ही इशारा कर चुकी थी और डिवाइस के टीज़ इमेज से भी ये साफ़ होता है। इसके अलावा फोन में आपको 90Hz फ्लूइड डिस्प्ले भी दी जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ 64MP का क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। कंपनी ऊपर बताये तीनो फीचरों को “फर्स्ट इन प्राइस सेगमेंट” के साथ पेश कर रही है जो इसको और भी खास बनाती है।64MP प्राइमरी सेंसर के अलावा यहाँ Realme X2 के मैक्रो लेंस की जगह टेलीफ़ोटो लेंस 20x ज़ूम सपोर्ट के साथ मिलेगा तथा साथ ही अल्ट्रा-वाइड सेंसर 2.5 मैक्रो शोर्ट सपोर्ट और पोर्ट्रेट लेंस भी आएगा।
इसके अलावा फोन में आपको 50W SuperVOOCFlash चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो Oppo Ace में दी जाने वाली 65W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से थोडा कम है। साथ ही यहाँ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी अट्मोस और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन का सपोर्ट भी दिया जायेगा।
Realme X2 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Realme X2 Pro |
डिस्प्ले | 6.55-इंच, 2400×1080p (20:9); 90Hz, 402 PPI; Fluid AMOLED; गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 90Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+; Adreno 640 |
रैम | 6GB/8GB LPDDR4X |
स्टोरेज | 64GB/128GB/256GB; UFS 3.0 |
रियर कैमरा | 64MP + 13MP+ 8MP +2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP, F2.0 |
बैटरी | 4000mAh; 50W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ColorOS |
फिंगरप्रिंट सेंसर | ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर |
अन्य | USB टाइप-C, ड्यूल nanoSIM, ड्यूल-स्टीरियो डॉल्बी अट्मोस स्पीकर, GPS, |