[लेटेस्ट अपडेट – 08 मई, 2019 को आज Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस से जुडी और और जानकरी शेयर की गयी है जिसके अनुसार आपको Realme X में 48MP का Sony IMX 586 रियर कैमरा सेंसर दिया जायेगा जिसका अपर्चर f/1.7 होगा। इसके आलावा आपको यहाँ पर Realme 3 Pro के जैसा ही Nightscape Mode भी बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए दिया जा सकता है। Realme X से जुडी सभी जानकारिय हम यहाँ पर अपडेट करते रहेंगे।]
Realme CMO, Xu Qi ने यह सुनिश्चित किया है की Realme X नाम की एक डिवाइस पर काम चल रहा है। यह डिवाइस Realme 3 Pro के साथ चीन में लांच की जा सकती है। अगर अफवाहों पर ध्यान दे तो फोन में आपको पॉप-अप कैमरा और फुल-स्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा हाल ही में यह भी सामने है की डिवाइस में लेटेस्ट लांच की गयी स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दी जा सकती है।
Realme द्वारा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ भी एक डिवाइस को लांच करने की अफवाहें भी काफी सामने आ रही है जिसका नाम Realme X Pro रखा जा सकता है।
यह भी पढ़िए: साल 2019 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन
Realme X से जुडी जानकारी
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से Realme X और Realme X Pro पेश किया जा सकते है। आधिकारिक विडियो में भी आपको यह डिवाइस देखने को मिल जाती है।
हाल ही में RMX1909 मॉडल नंबर के साथ Realme X को TENAA पर देखा गया था।यहाँ पर आपको सामने बिना बेज़ेल वाली डिस्प्ले, पॉप-अप कैमरा देखने को मिलता है।
स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Realme X में आपको 6.5-इंच की FHD+ डिस्प्ले, 16MP सेल्फी पॉप-अप कैमरा के साथ 3,680mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। सौर्स के हिसाब से बेस वरिएन्त में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट तथा टॉप वरिएन्त में 855 चिपसेट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़िए: OnePlus 7 का डिजाईन हुआ एक म्यूजिक विडियो में लीक
अभी के लिए आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है वो चाहे स्पेसिफिकेशन हो या डिजाईन इसलिए किसी भी घोषणा तक डिवाइस के नाम या फीचर में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।