अब WhatsApp दिखेगा नया लुक में; डार्क मोड और कलर पैलेट में होगा बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp लगातार अपने यूज़र्स के लिए नए फ़ीचर या डिज़ाइन में बदलाव लाता रहता है। इस ऐप पर केवल मैसेज ही नहीं, बल्कि ग्रुप्स, चैनल, पेमेंट, वीडियो कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं हैं। साथ ही ऑडियो मैसेज, एडिट, इमोजी में सुधार जैसे फीचरों के आने के बाद इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो गया है। उपयोगी फीचरों के बाद आज WhatsApp ने नए डिज़ाइन की एक झलक शेयर की है, जिसे धीरे-धीरे कई चरणों में रोलआउट किया जायेगा। इस नए डिज़ाइन में रंग भी बदलेगा और एक नयी नेविगेशन बार भी होगी, जो स्क्रीन पर नीचे की तरफ दिखाई देगी।

ये पढ़ें: WhatsApp में चैट में एक से ज़्यादा मैसेज कैसे पिन करें ?

WhatsApp ने आज नए डिज़ाइन को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। इसमें Android फ़ोन पर WhatsApp में आपको नीचे एक नेविगेशन बार मिलेगी और रंग भी नया होगा। साथ ही एक नया कलर पैलेट होगा, जिसे 35 विभिन्न विकल्पों को देखने के बाद, कंपनी ने चुना है। इसके अलावा कम रौशनी में इस ऐप के इस्तेमाल के दौरान उपयोगकर्ताओं की आँखों पर दबाव न पड़े, इसके लिए WhatsApp के डार्क मोड को थोड़ा और डार्क यानि गहरा किया गया है, जिस पर मैसेज पढ़ना और भेजना और आसान होगा।

WhatsApp

वहीँ WhatsApp iOS वर्ज़न के लिए भी इस ऐप में कुछ नए बदलाव किये गए हैं। अब iPhone में WhatsApp खोलने पर आपको एक नया अटैचमेंट लेआउट नज़र आएगा, जिसके साथ फोटो और वीडियो भेजना काफी आसान होगा। अब इस नए अटैचमेंट लेआउट के साथ फुल स्क्रीन मेनू नहीं, बल्कि एक एक्सपेंडेबल ट्रे में ये विकल्प आएंगे।

ऐप के अंदर फीचरों के आइकॉन का डिज़ाइन भी बदला जा रहा है। अब ये आइकॉन आपको थोड़े और गोलाकार शेप में नज़र आएंगे। इन सभी नए फीचरों और डिज़ाइन के साथ WhatsApp को नया लुक देने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageWhatsApp पर मैसेज भेजने में हो गयी है गलती ? इस नए फ़ीचर के साथ कर सकते हैं Edit

हाल ही में WhatsApp ने एक अकाउंट से पांच स्मार्टफोन या डिवाइस लिंक करने का नया फ़ीचर पेश किया और अब मैसेज में Editing (सम्पादित करना) सपोर्ट का नया फ़ीचर पेश किया है। WhatsApp लगातार नए और ज़रूरी फीचरों को जोड़कर अपने उपयोगकर्ताओं को खुश रखने की पूरो कोशिश करता है। आज कंपनी ने WhatsApp …

ImageOnePlus Pad Go की लॉन्च की तारीख़ सामने आयी

कई अफवाहों के बाद, OnePlus ने आखिरकार अपने नए टैबलेट OnePlus Pad Go की लॉन्च की तारीख से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का ये नया टैबलेट भारत में 6 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च होने वाला है। OnePlus का कहना है कि इस नए टैबलेट Pad Go के साथ कंपनी का उद्देश्य डिज़ाइन और यूज़र …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.