Realme P4 Series की कीमत लीक – इतने कम दाम में मिलेगा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme P4 Series Price Leak – भारत में स्मार्टफोन मार्केट में Realme लगातार अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है। कुछ ही समय पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि Realme P4 Series भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च होगी। लेकिन अब लॉन्च से एक दिन पहले कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वोंग ने बताया कि इसके शुरूआती या बेस मॉडल की कीमत कितनी होने वाली है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, अब इतने सस्ते में मिलेगा बेस्ट फ्लैगशिप फोन

कीमत और ऑफर्स (Realme P4 Series Price Leak)

पिछले साल लॉन्च हुए Realme P3 5G की शुरुआती कीमत ₹16,999 थी, लेकिन बैंक ऑफर्स के बाद इसे ₹14,999 में खरीदा जा सकता था। लेकिन इस बार उम्मीद है कि इस बार Realme P4 Series price in India थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। ये करीब ₹19,499 तक जा सकती है, लेकिन ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹17,499 हो सकती है। इस तरह कंपनी इसे यूज़र्स के लिए थोड़ी और किफायती बनाएगी।

Realme P4 सीरीज़ के खास फीचर

लॉन्च से पहले फ्रांसिस वोंग ने इस सीरीज़ की तुलना Moto g96 5G और iQOO Z10R/Vivo T4R से की है। उनका कहना है कि 20,000 रुपये से कम कीमत में Realme P4 5G gaming smartphone ही ऐसा मॉडल होगा जिसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप दी जाएगी। इससे गेमिंग और विज़ुअल क्वॉलिटी दोनों बेहतर होंगी।

फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G SoC के साथ Pixelworks विजुअल प्रोसेसर भी मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 6.77 इंच का फुल एचडी+ HyperGlow AMOLED पैनल होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा।

इस सीरीज़ में 7000mAh की Titan Battery दी गई है, जो BGMI जैसे गेम को 11 घंटे तक चला सकती है। इसमें 80W Ultra Charge सपोर्ट है, जिससे फोन सिर्फ 25 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाएगा।

ये पढ़ें: Infinix HOT 60i 5G भारत में लॉन्च, लेकिन 10,000 से कम में क्या ये iQOO Z10 Lite 5G से बेहतर है?

कुल मिलाकर, Best smartphone under 20000 in India की तलाश करने वाले यूज़र्स के लिए Realme P4 Series एक दमदार विकल्प साबित हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.