Realme GT 7T भारत में 27 मई को होगा लॉन्च, दमदार फीचरों के साथ कीमतें भी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपनी GT सीरीज़ एक बार फिर मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वो 27 मई को भारत में Realme GT 7 और Realme GT 7T लॉन्च करने जा रही है। पिछले साल आए GT 6 सीरीज़ के ये सक्सेसर काफी बेहतरीन अपग्रेड लेकर आने वाले हैं। ऐसा हम इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि इनमें से एक फोन GT 7T के लॉन्च से पहले ही रेंडर्स और कुछ जबरदस्त स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। टिपस्टर सुधांशु अंभोर और पारस गुग्लानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी कुछ मज़ेदार जानकारियाँ शेयर की हैं।

ये पढ़ें: 20 हज़ार से कम में Samsung लॉन्च करने वाला है ये नया फोन – Geekbench और BIS पर हुआ स्पॉट

Realme GT 7T के रेंडर्स लीक?

लीक रेंडर्स के अनुसार, फोन का डिज़ाइन इस बार थोड़ा अलग, लेकिन प्रीमियम है। सामने आपको एक फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें बीच में पंच-होल सेंसर और बेहद पतले बेज़ेल्स देखने को मिल सकते हैं। एक और बेहद छोटा बदलाव, जो यहां देखने में काफी अच्छा लग रहा है, वो है – दायीं एज पर सुनहरे रंग का पावर बटन, जबकि वॉल्यूम रॉकर काले रंग का ही है।

रियर पैनल पर चौकोर शेप का एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ड्यूल कैमरा और एलईडी फ्लैश नज़र आ रहा है। इसके अलावा रेंडर्स में इसके कलर ऑप्शन भी नज़र आ रहे हैं, जो कि काला, नीला और पीला है। इसके अलावा इसमें निचले एज पर USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और सिम ट्रे होंगे।

Realme GT 7T स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

इस लीक में सिर्फ रेंडर्स नहीं, बल्कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन की भी काफी जानकारी शामिल हैं। GT 7T में 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800×1280 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ मिल सकती है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी Dimensity 8400 Max प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे परफॉरमेंस और एफिशिएंसी दोनों में ये काफी बेहतरीन हो सकता है।

इस फोन की एक और खासियत ये होगी, कि इसमें 7,000mAh की बैटरी आने के आसार हैं। ये बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की सम्भावना है। वहीँ सेल्फी के लिए इस बार आपको 32MP का कैमरा आपको इसमें मिलेगा। फोन में Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 मिल सकता है। इसके अलावा पानी और धूल से सुरक्षा के लिए कंपनी इस फोन को IP68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश कर सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus 13s India launch: इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus का ये कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप

क्या होगी GT 7T की कीमत?

टिप्स्टर पारस गुग्लानी ने Realme GT 7T के कीमतों को लेकर ट्वीट किया है। उनके अनुसार इसके तीन स्टोरेज वैरिएंट आएंगे, जिनकी भारतीय बाज़ार में ये कीमतें हो सकती हैं –

  • ₹34,999 — 8GB + 256GB
  • ₹37,999 — 12GB + 256GB
  • ₹39,999 — 12GB + 512GB

लेकिन उनके अनुसार ये एमआरपी हो सकती है। जबकि लॉन्च ऑफरों के साथ ये कीमत और थोड़ी कम हो सकती है।

ये पढ़ें: न कटआउट न नौच, अब ऊपर-नीचे और साइडों में भी होगी डिस्प्ले, आ रहा है Apple का All-Glass iPhone

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.