realme का ये फोन देगा 6 घंटों की 120fps स्टेबल गेमिंग, 27 मई को हो रहा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इतने इंतेज़ार के बाद आखिरकार realme वैश्विक बाजार के साथ साथ भारत में भी अपने दो नए फोन realme GT 7 और realme GT 7T लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आए हैं, और अब आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इनके लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। आगे realme GT 7, GT 7T इंडिया लॉन्च की तारीख और इससे संबंधित अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: True ID V Card: इसके बाद नहीं पड़ेगी आधार और पैन कार्ड की जरूरत, ऐसे करें डाउनलोड

realme GT 7, GT 7T इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीजर के माध्यम से इनके लॉन्च की तारीख साझा की है, जिसके अनुसार इन दोनों फोन्स को 27 मई, 2025 को वैश्विक बाजार और भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसका लॉन्च इवेंट पेरिस में रखा गया है, जो 1:30 pm IST पर शुरू हो जाएगा।

realme GT 7, GT 7T इंडिया लॉन्च की तारीख

फोन को IceSense Blue और IceSense Black इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है। कंपनी का कहना है, कि लॉन्च के बाद भारत में इसे realme की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

मिलेगी 6 घंटों तक 120FPS की स्टेबल गेमिंग

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने realme GT7 को BGMI पर फोकस रख के डिजाइन किया है, और इसके लिए कंपनी ने Krafton के साथ साझेदारी भी की है। कंपनी का दावा है, कि फोन में 6 घंटों तक स्टेबल 120FPS गेमिंग की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो ये पहला फोन होगा, जिसने ये उपलब्धि हासिल की होगी।

realme GT 7 से क्या उम्मीद की जा सकती है?

फोन को ग्राफीन आधारित IceSense डिजाइन के साथ टीज किया गया है, जो IceSense ग्रेफाइट तकनीक पर काम करती है। ये 360 डिग्री अल्ट्रा एफिशिएंट हिट डिसिपेशन की सुविधा देता है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन और बैक पैनल में ग्राफीन को लगाया है, जिससे तापमान को कम किया जा सके। इसके साथ ही, “Skin-Touch Temperature Control” का उपयोग भी किया गया है, जो आस पास की परिस्थिति के अनुसार तापमान को एडजस्ट करने में सहायता करता है।

कुछ लीक्स के अनुसार फोन को 7,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 6.8 इंच का 144Hz BOE कस्टमाइज्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, और ये IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत 40,000 के आस पास हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख कन्फर्म, 200MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products