Realme GT 3 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, 9.5 मिनट में हो सकता फुल चार्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में जहां Realme GT Neo के फॉलोअप के रूप में Realme GT Neo 5 Pro के लॉन्च को लेकर काम चल रहा है, वहीं कपंनी ने रूस में Realme GT 3 पेश कर दिया है। रूसी बाज़ार में GT 3 सफ़ेद और काले रंग में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन में 240W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कंपनी का दावा है कि GT 3 को सिर्फ 9.5 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः भारत में 3 जुलाई को लॉन्च होगी Motorola Razr 40 सीरीज़

Realme GT 3 को रूस में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा, वहां पर इसे DNS, Mvideo, Ozon, Wildberries और Yandex Market जैसे खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

बता दें कि Realme GT 3 चीन के Realme GT Neo 5 240W का रीब्रांडेड संस्करण है। रूस में इस फ्लैगशिप फोन की कीमत 69,990 रूबल यानी 865 डॉलर (करीब 70,956 रुपये) है। Realme रूस में GT 3 को 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ उपलब्ध करा रहा है।

स्पेसिफिकेशन

Realme GT 3 में 6.74 इंच का OLED पैनल है, जो 2772×1240 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और 5,000,000:1 के अनुपात का कंट्रास्ट रेशियो देता है। यह Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर काम करता है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.69 प्रतिशत है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Best 45 Charger, जो बना देंगे आपकी जिंदगी आसान

इस फ्लैगशिप फोन में 16MP का Samsung S5K3P9SP04 सेल्फी कैमरा है। इसके बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX890 का प्राइमरी कैमरा है, जिसे 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP माइक्रोस्कोप कैमरा के साथ जोड़ा गया है। फोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट और 16GB LPDDR4x रैम दी जा रही है। इसमें 4,600mAh की बैट्री दी गई है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस में पीछे की ओर एक C-आकार की एलईडी फ्लैश यूनिट है, जो सूचनाओं, चार्जिंग सहित अन्य अलर्ट्स के लिए कई रंगों में चमक सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageRealme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल फ्लैगशिप है? जानें सच

realme GT 8 Pro इस्तेमाल करते ही यह महसूस होता है कि realme इस बार एक अलग दिशा में आगे बढ़ी है। यह फोन GT 7 Pro की कॉपी नहीं है, बल्कि ज़्यादा फोकस्ड, ज़्यादा बेहतर और कई मामलों में ज़्यादा ambitious लगता है। कंपनी ने अपने गेमिंग वाली पहचान को इस बार कैमरा, डिज़ाइन …

ImageRealme ने पेश की अपनी 240W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme GT Neo 5 फोन के साथ होगी लॉन्च

इतने सारे लीक और टीज़र के बाद, Realme ने अपनी नई 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश कर दिया है। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी टाइप-सी इंटरफेस को सपोर्ट करने वाली सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। यह फास्ट-चार्जिंग तकनीक अगले महीने Realme GT Neo 5 फोन के साथ पेश की जाएगी। यह भी पढ़े :- Samsung के …

ImageMWC 2023 में Realme GT 3 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2023 के दूसरे दिन, Realme ने अपने फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इवेंट में लोगों को अपनी टेक्नोलॉजी द्वारा आकर्षित किया है। इसमें realme की 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसके साथ फ़ोन की 4600mAh की बैटरी 10 मिनट से भी कम में फुल चार्ज …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Realme GT 8 Pro ने अपने चाइना लॉन्च के साथ ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी थी। फोन के स्पेक्स काफी शानदार हैं। लेकिन Realme फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था की ये इंडिया में कब लॉन्च होगा? अब इसका जवाब मिल गया है। भरोसेमंद टेक इनसाइडर योगेश ब्रार के मुताबिक, Realme …

ImageRealme GT 8 Pro की भारत में एंट्री – क्यों इस बार डिज़ाइन और कैमरा सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं?

Realme ने अपने फैंस के लिए आज भारतीय बाज़ार में Realme GT 8 Pro और Dream Edition लॉन्च किए हैं। सच कहें तो ब्रांड ने इस बार सीधी चुनौती दी है बाकी प्रीमियम ब्रांड्स को। Realme की GT सीरीज़ हमेशा से “performance-first” पहचान के साथ आती रही है। लेकिन इस साल कहानी थोड़ी अलग है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.