भारत में 3 जुलाई को लॉन्च होगी Motorola Razr 40 सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने गुरुवार को अपने Motorola Razr 40 सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि 3 जुलाई को Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ये फोल्डेबल “फ्लिप” फोन Amazon, Reliance Digital स्टोर सहित अन्य प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोरों से खरीदे जा सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः आ रहा है मिड-रेंज फ़ोन OnePlus Nord CE 3, इन स्पेसिफिकेशनों के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोनों को देगा मात

Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को जून की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। अब भारत में इसे लॉन्च करने की तारीख से पता चलता है कि Motorola की मंशा Samsung के लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से लोगों का ध्यान भटकाना है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी अपने अगले पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को जुलाई के अंत में लॉन्च कर सकती है।

Motorola Razr 40 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन

Razr 40

Razr 40 में 1080p रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन होगी। कवर स्क्रीन 1.5 इंच की होगी। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट और 4,200mAh की बैट्री होगी। फोटोग्राफी के लिए 64MP मेन और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Motorola Razr 40 Ultra

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट और विस्तृत 3.6- इंच कवर डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 6.69-इंच 1080p LTPO AMOLED मुख्य डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और 1,400nits तक की पीक ब्राइटनेस होगी। इस स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन अपनी श्रेणी के किसी भी फोन से सबसे बड़ी होगी।

ये भी पढ़ेंः Nothing Phone 2 के अलावा स्मार्टवॉच भी कर सकती लॉन्च

इस फ्लिप फोन का बैक Corning Gorilla Glass Victus से बना है और फ्रेम 7000-सीरीज़ एल्यूमीनियम से। पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक 12MP मुख्य सेंसर और दूसरा 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर होगा, जो मैक्रो के रूप में भी काम करेगा। फ्रंट में आपको 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 3,800mAh की बैटरी, 30W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageMotorola पावरफुल फीचरों के साथ ला रहा है भारत में नए Flip फ़ोन, पेश किया पहला टीज़र

Motorola ने हाल ही में चीन में Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को लॉन्च किया है। 1 जून को चीन में पेश करने के बाद, आज 2 जून को ही कंपनी ने इन्हें भारत में जल्दी ही लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Motorola ने अपने ट्विटर हैंडल से भारतीय लॉन्च का …

ImageMotorola Razr 40 Ultra, TDRA सर्टिफिकेशन पर आया नज़र

Motorola Razr 40 Ultra को UAE का TDRA सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस फ़ोन को यहां XT2321-1 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस स्मार्टफोन को अभी हाल ही में चीन के CQC सर्टिफिकेशन साइट और कनाडा के REL प्लेटफॉर्म पर भी Motorola Razr+ 2023 के नाम से देखा जा चुका है। इन मंचों से …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageMotorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च – vivo X200T से होगी सीधी टक्कर

Motorola ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। सालों तक Edge सीरीज़ के फोन कर्व्ड स्क्रीन और वीगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आते रहे, जो कभी पूरी तरह फ्लैगशिप वाली लीग में नहीं पहुंच पाए। Max ने इस बार कर्व को पूरी तरह छोड़ दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.