Realme C12 रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने इस साल की शुरुआत में काफी अच्छे स्मार्टफोन पेश किये है और कोरोना की वजह से हुए लोच्क्दोवं के बाद से ही कंपनी एक के बाद एक नए ऑप्शन पेश कर रही है। कंपनी हमेशा से ही बज़ात सेगमेंट को लेकर काफी एक्टिव दिखाई देती है और यूजर की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर प्राइस ब्रैकेट में अच्छे फोन को पेश करती है। (Realme C12 Review Read in English)

इसी क्रम में आज कंपनी ने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन पेश किये है। C-सीरीज में पेश किये गये Realme C12 में आपको हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का ऐसा कॉम्बिनेशन दिया गया है जो कंपनी के अनुसार यूजर को काफी ज्यादा पसंद आएगा। तो क्या यह Reaelme C12 एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होगा? क्या यह डिवाइस शाओमी को टक्कर देने में सफल होगी? चलिए सभी सवालों का जवाब ढूंढते है Realme C12 के डिटेल्ड रिव्यु पर:

Realme C12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फ़ोन Realme C12
डिस्प्ले 6.5 इंच; 720 x 1600 पिक्सेल, 88.7% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो
बैटरी 6000mAh, 10W चार्जिंग सपोर्ट
प्रोसेसर MediaTek Helio G35
मेमोरी 3GB LPDDR4x + 32GB (256GB microSD डेडिकेटेड कार्ड सपोर्ट)
रियर कैमरा 13MP प्राइमरी कैमरा + 2MP मैक्रो (4cm) लेंस + 2MP B&W लेंस
फ्रंट कैमरा 5MP
वजन 209 ग्राम
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Realme UI
कनेक्टिविटी ड्यूल सिम, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB OTG, माइक्रो USB पोर्ट
कलर Power Blue, Power Silver
कीमत 8,999 रुपए

Realme C12 रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

  • हैंडसेट
  • 10W एडाप्टर
  • माइक्रो USB केबल
  • वारंटी कार्ड एंड क्विक गाइड
  • सिम कार्ड टूल
  • स्क्रीन प्रोटेक्शन टूल्स

Realme C12 रिव्यु: डिजाईन

डिवाइस को सामने पर देखने से यह इस प्राइस रेंज में उपलब्ध अन्य फ़ोनों जैसी ही लगती है। ऊपर की तरफ नौच, तीन तरफ पतले बेज़ेल और नीचे बाकि साइड्स की तुलना में थोडा मोटा बेज़ेल मिलता है। 6.5-इंच का IPS LCD पैनल 720p रेज़ोलुशन के साथ इस्तेमाल किया गया है।

दैनिक इस्तेमाल और सिर्फ मीडिया कंटेंट को देखने के लिए डिस्प्ले को संतोषजनक कहा जा सकता है। आउटडोर इस्तेमाल के में डिस्प्ले पर टेक्स्ट पढने में दिक्कत हो सकती है और C11 की ही तरह यहाँ भी थोडा बहुत टच रिस्पांस में धीमापन महसूस होता है।

डिवाइस का जियोमेट्रिक ग्रेडिएंट डिजाईन पिछले C11 से थोडा अलग है लेकिन टेक्सचर थोडा एक जैसा ही लगता है। यहाँ प्लास्टिक का बैक पैनल इस्तेमाल किया गया है और बॉक्स में कोई प्रोटेक्टिव केस भी नहीं दिया गया है।

बायोमेट्रिक अनलॉक के लिए यहाँ फिंगरप्रिंट के साथ फेस अनलॉक का विकल्प भी दिया गया है जो ज्यादा रौशनी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन कम रौशनी में थोडा परेशानी होती है।

Realme C12 रिव्यु: कैमरा परफॉरमेंस

बजट सेगमेंट में पेश किये गये Realme C12 में आपको पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप iPhone और पिक्सेल फ़ोनों जैसे स्क्वायर शेप में दिया गया है। इसमें 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मोनो सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है जिसके फोकल रेडियस 4cm है। सामने की तरफ आपको 5MP का सेल्फी कामा भी वाटरड्राप नौच के तहत दिया गया है।

कैमरा सैंपल

13MP का सेंसर इमेज कैप्चर करते समय डिटेल्स ज्यदा बेहतर नहीं कैप्चर करता है। इमेज आउटपुट रियल ऑब्जेक्ट की तुलना में थोडा अलग नज़र आता है।

रियलमी के फ़ोनों में आपको क्रोमा बूस्ट का ऑप्शन दिया जाता रहा है जिसके साथ आप इमेज में थोडा कलर और ब्राइट कर सकते है। नीचे सैंपल में आप अंतर साफ़ तौर पर देख सकते है।

जहाँ तक ह्यूमन ऑब्जेक्ट की बात है तो पोर्ट्रेट मोड अपना काम करता है लेकिन 5MP का सेंसर मीटर एक्सपोज़र में थोडा दिक्कत देता है जिस वजह से हाइलाइट्स उतनी अच्छी नज़र नहीं आती जितनी हम उम्मीद करते है।

नाईट में इमेज कैप्चर पर फोकस में थोडा मुश्किल जरुर होती है क्योकि ऑब्जेक्ट पर टैप करने पर भी रिजल्ट आपको अच्छा नहीं मिलता है। नाईट मोड ऑन करने पर भी रिजल्ट पर कोई ख़ास असर नहीं होता है। इमेज में नॉइज़ भी काफी देखने को मिल जाती है।

इसी तरफ कैमरा सेटअप में दिए गये माइक्रो सेंसर और FHD@30fps पर विडियो रिकॉर्डिंग के आउटपुट को एवरेज कहा जा सकता है लेकिन उनके बारे में लिखने को कुछ ख़ास नहीं है।

Realme C12 रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर

रियलमी ने एक बार फिर मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल किया है। Realme C12 में MediaTek Helio G35 चिपसेट दी गयी है। डिवाइस को 3GB LPDDR4x रैम और 32GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया है जिसमे माइक्रो SD कार्ड के लिए डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

अगर डेली टास्क की बात करे करे तो डिवाइस का परफॉरमेंस बस एवरेज कहा जा सकता है। एनीमेशन थोडा स्लो है और एप्लीकेशन रीसेंट एप्प सेक्शन में ज्यादा देर दिखाई नहीं देती है। सबसे जरूरी बात यह डिवाइस हार्डकोर गेमिंग के लिए नहीं बनी है। आप इसमें छोटे मोटे गेम्स जैसे Candy Crush या Fruit Ninja खेल सकते है। अगर आप थोडा भी हाई एंड गेम्स खेलने की कोशिश करते है तो आपको लो ग्राफ़िक्स और फ्रेम ड्राप देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।

बेंचमार्क स्कोर
  • Geekbench 4 Single-core: 172
  • Geekbench 4 Multi-core: 972
  • PCMark Work 2.0 Performance Score: 5608
  • 3DMark Slingshot Extreme OpenGL: 457
  • Androbench Sequential R/W: 290.08/88.24 MB/s
  • Androbench Random R/W: 64.48/47.65 MB/s

Realme C12 रिव्यु: ऑडियो, बैटरी और कनेक्टिविटी

इस प्राइस सेगमेंट में यूजर बैटरी को भी काफी प्राथमिकता देते है और रियलमी ने अपनी C-सीरीज में पहले इबार 6,000mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया है। डिवाइस को पूरे दिन इस्तेमाल करने के बाद भी बैटरी आराम से अगले दिन के लिए पर्याप्त रहती है। PCMatk बैटरी बेंचमार्क टेस्ट पर Realme C12 मैक्सिमम ब्राइटनेस और डाटा ऑन पर 9 घंटे का टाइम देता है जो वाकई बहुत बढ़िया है।

फोन में दिए गया माइक्रो USB पोर्ट थोडा निराश जरुर करता है लेकिन सिर्फ 10W का चार्जर तो मुझे निजी रूप से एक कमी लगती है क्योकि बड़ी बैटरी को इस चार्जर की मदद से फुल चार्ज होने में काफी ज्यादा समय लगता है।

ऑडियो की बात करे तो फोन में नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल दी है जो नार्मल आउटपुट देता है। इयरपीस से आवाज भी उतनी बेहतर नहीं आती है। अगर आप अच्छा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते है तो अच्छी क्वालिटी के 3.5mm हैडफ़ोन जैक या ब्लूटूथ इयरफोन का इस्तेमाल करने का सुझाव सही रहेगा।

Realme C12 रिव्यु: वर्डिक्ट

स्मार्टफोन हमारी लाइफ का एक काफी जरूरी हिस्सा बन गया है। Realme C12 में आपको कीमत के हिसाब से देखे तो परफॉरमेंस संतोषजनक मिलता है। आपके रोजाना के काम यह डिवाइस काफी आराम से पूरा करती हुई दिखाई देती है।

GST में बढ़ोतरी के चलते फ़ोनों की कीमत में पहले भी इजाफा देखने को मिला है जिस वजह से कंपनी का ही Realme C3 भी एक अच्छा ऑप्शन इसी प्राइस के साथ मौजूद है। अगर कमी की बात करे तो लाइट कैमरा परफॉरमेंस, 10W चार्जर कहे जा सकते है।

तो अगर आप कीमत तो देखे तो Realme C12 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है या आप बज़ट को बढ़ाते है तो Redmi 9 Prime या Realme C3 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते है।

खूबियाँ

  • स्टाइलिश डिजाईन
  • लम्बा बैटरी बैकअप
  • अच्छा डिस्प्ले

 

कमियाँ

  • परफॉरमेंस
  • ऑडियो आउटपुट
  • लो लाइट कैमरा परफॉरमेंस
  • चार्जिंग सपोर्ट

 

 

Related Articles

ImageHonda Activa vs TVS Jupiter: एक टंकी में 40 किमी ज़्यादा या दो हेलमेट वाली डिक्की, कौन सा स्कूटर लें?

Honda Activa vs TVS Jupiter: सितंबर 2026 में देश में जितने स्कूटर बिके, उनमें हर तीसरा स्कूटर Honda Activa था। एक महीने में इसकी 3,52,271 यूनिट बिकीं, वहीँ दूसरे नंबर पर रहे TVS Jupiter की 1,54,725 यूनिट बिकीं, यानी बिक्री में Activa, Jupiter से दोगुने से भी ज़्यादा आगे है। लेकिन शोरूम में दोनों को …

ImageRealme C15 रिव्यु

Realme ने हाल ही में इंडियन मार्किट में अपने C12 और C15 के रूप में दो अफोर्डेबल स्मार्टफोनों को लांच किया है। हमने हाल ही में Realme C12 को रिव्यु किया था और अब हम आपके लिए लाये है C12 से 1000 रुपए महँगे Realme C15 का डिटेल्ड रिव्यु। इसमें आपको 8MP का एक्स्ट्रा वाइड एंगल …

ImageRealme X2 रिव्यु: “रियल” मिड रेंज फ्लैगशिप किलर ?

Realme ने इस साल की शुरुआत से ही मिड-रेंज सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कंपनी शाओमी को टक्कर देते नज़र आई है और कुछ मामलों में यह बेहतर भी साबित हुई है। यह कंपनी इस साल के सबसे फ़ास्ट ग्रोइंग ब्रांड में से एक भी है। कंपनी ने आज इंडिया में अपने गेमिंग चिपसेट और 64MP …

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.