Realme 5 Pro के लांच से पहले सामने आई स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र: स्नैपड्रैगन 712 और क्वैड कैमरा होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo के सब -ब्रांड ने काफी तेजी से मार्किट में अपनी जगह बनाई है और अपने इसी परफॉरमेंस को बनाये रखने के लिए कंपनी आने वाले दिनों से अपनी आगामी फोनन7 को लांच करने वाली है। Realme ने अपने दो नए बजट स्मार्ट फ़ोनों को लांच करने की घोषणा कर दी है जो 20 अगस्त को पेश की जाएंगी। ये अपकमिंग Realme 5 और Realme 5 Pro के स्पेसिफकेशन सामने भी आ गए है।

इस लेख में हम Realme 5 Pro से जुड़ी सभी जानकारियाँ एक ही जगह पर ले आये है जो कंपनी के सीईओ ने भी सामने रखी है, तो चलिए नज़र डालते है उन फीचरों पर:

Realme 5 Pro के स्पेसिफकेशन और फीचर

Realme 5 Pro की सबसे बड़ी खासियत होगी उसका क्वैड कैमरा सेटअप। अगर कंपनी की माने तो अब 2019 के अंत तक लांच होने वाले सभी फोनो में आपको क्वैड कैमरा सेटअप ही देखने को मिलेगा। माधव ने यह भी संकेत दिए है कि नेक्स्ट Realme 5 Pro में आपको 48MP सोनी imx586 प्राइमरी सेंसर अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें आपको 2MP डेप्थ सेंसर, 8MP वाइड एंगल तथा 13MP टेलीफ़ोटो लेंस दिया जा सकता है।

इसके साथ सामने की तरफ आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

क्वैड कैमरा के अलावा Realme 5 Pro में 6.5-इंच की डिस्प्ले इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मिलेगी। इन-स्क्रीन सेंसर का मतलब है यहां पर AMOLED डिस्पले का इस्तेमाल होगा। अगर अफ़वाहों की माने तो यहाँ स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दी जा सकती है।

अगर सब सच साबित होता है तो 5 Pro को Relame3 Pro और Realme X के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा जिनमे SD710 चिपसेट मिलती है। यह ये भी बताना जरूरी है कि SD712, SD710 का एक बेहतर क्लॉक स्पीड वैरिएंट है।

Realme 5 Pro को कंपनी 4GB/6GB रैम तथा 64GB/128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश कर सकती है, जिसके साथ आपको 4,000mAh की बैटरी भी मिलेगी। ओप्पो यहां पर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है जिसके लिए बॉक्स में 20W चार्जर भी उपलब्ध होगा।

Related Articles

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

ImageRealme चीन में 5 सितम्बर को लांच करेगी नयी Realme Q सीरीज

Realme काफी दिनों से अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने से जुडी खबरों के साथ चर्चा में बना हुआ था जिसमे क्वैड कैमरा, लेटेस्ट चिपसेट जैसे फीचर को भी टीज़ किया गया था। आज कंपनी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की पुष्ठी की है की 5 सितम्बर को Realme चीन में …

ImageCorona Virus LockDown की वजह से Realme के बाद Xiaomi ने भी Mi 10 के लांच को टाला

Xiaomi MI 10 के लांच ट को शाओमी ने आज आधिकारिक रूप से टाल दिया है। कोरोना वायरस की वजह से देश में किये गये लॉकडाउन के बाद आज कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करने साफ़ किया है की 31 मार्च को आयोजित लांच इवेंट को अभी के लिए पोस्टपोंड कर दिया है। …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products