Realme 5, Realme 5 Pro हुआ इंडिया में क्वैड कैमरा सेटअप के साथ: कीमत 9,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 5 सीरीज को इंडिया में आज लांच कर दिया गया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Realme 5 और Realme 5 Pro फोनों को पेश किया है। Realme 3-सीरीज को इस साल की शुरुआत में ही लांच किया गया था। दोनों ही फ़ोनों में आपको क्वैड-कैमरा सेटअप के तौर पर एक काफी ट्रेंडी अपग्रेड दिया गया है।

दोनों ही फ़ोनों के अलावा Realme ने अपने नए Buds 2.0 को भी पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है इन लेटेस्ट Realme 5 सीरीज फोनों के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Realme 3i रिव्यु: सही मायने में “स्मार्टफोन का चैंपियन”?

Realme 5 Pro के फीचर

Realme ने यहाँ पर आपको डायमंड-कट डिजाईन को ग्रेडिएंट कलर के साथ दी है जिसको “Nanometer Holographic Color” का नाम दिया गया है। Realme 5 Pro को Crystal Green और Sparkling Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

सामने की तरफ फोन में आपको 6.3-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.8% है जो Realme 3 Pro की तुलना में बेहतर है। Realme ने फोन के स्प्लैश-रेसिस्टेंट होने के भी दावा किया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

नौच में आपको 16MP(f/2.0) Sony IMX471 सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आपको लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए 4-इन-1 पिक्सेल बिन्निंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा EIS, AI ब्यूटीफीकेशन, और HDR जैसे फीचर भी शामिल है।

पीछे की तरफ आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 48MP Sony IMX586 सेंसर के साथ 8MP 119-अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP पोर्ट्रेट तथा 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिए गये है। Realme ने कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI, नाईटस्केप, क्रोमा बूस्ट और ब्यूटी मोड का भी सपोर्ट दिया है। 48MP का प्राइमरी कैमरा यहाँ पिक्सेल बिन्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है जिसके लिए आपको अल्ट्रा 48MP मोड भी दिया है ताकि आप फुल 48MP इमेज कैप्चर कर पाएँ।

परफॉरमेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ आपको LPDDR4X रैम (4GB/6GB/8GB) और UFS2.1 (64GB/128GB) स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके साथ डिवाइस में डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसमे आप 256GB मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते है। गेमिंग के लिए भी रियलमी फोन में गेम बूस्ट ऑप्टिमाइजेशन के लिए हीट-कण्ट्रोल फीचर भी दिए है।

5 Pro में 4,000mAH की बड़ी बैटरी 20W VOOC 3.0 VOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो 5 Pro एंड्राइड पाई आधारित Color OS 6.0 पर रन करता है। इसके साथ इसमें आपको Cam2API और Widevine L1 सपोर्ट भी दिया गया है। अन्य फीचर में USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, और सभी बेसिक सेंसर दिए गये है।

Realme 5 के फीचर

 

Realme 5 series launched in India

इस डिवाइस में आपको HD+ रेज़ोलुशन और ड्राप-नौच के साथ 6.5-इंच की थोड़ी सी बड़ी डिस्प्ले दी गयी है। सामने 13MP का सेल्फी कैमरा तथा पीछे की तरफ क्वैड-कैमरा सेटअप ही देखने को मिलता है। कैमेरा सेटअप में 12MP का प्राइमरी सेंसर है बाकि प्रो वरिएन्त के समान ही है। फ्रंट और रियर कैमरा दोनों EIS का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme 5 series launched in India

यह भी पढ़िए: Realme X रिव्यु : प्रीमियम डिजाईन एंड फीचर अंडर 20,000?

Realme 5 में आपको स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन भी दिए गये है। इसके अलावा इसमें आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी सिर्फ 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन में माइक्रो-USB पोर्ट के साथ ऑडियो जैक भी दिया गया है।

फोन को मार्किट में क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल ब्लू कलर के साथ लांच किया गया है।

Realme 5 और Realme 5 Pro की कीमत और उपलब्धता

मॉडल Realme 5 Realme 5 Pro
3GB+32GB 9,999 रुपए —-
4GB+64GB 10,999 रुपए 13,999 रुपए
4GB+128GB 11,999 रुपए —-
6GB+64GB —- 14,999 रुपए
8GB+128GB —- 16,999 रुपए

अगर सेल की बात करे तो, Realme 5 Pro की पहली सेल 4 सितम्बर को फ्लिप्कार्ट और Realme की ऑफिसियल साईट पर शुरू होगी जिसके लिए पी-बुकिंग 28 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
Realme 5 की पहली सेल 27 अगस्त से फ्लिप्कार्ट और Realme.com पर शुरू होगी जिसकी प्री-बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा Realme ने इवेंट में 599 रुपए की कीमत में Realme Buds 2.0 को पेश करने के साथ 1,199 रुपए में Tote बैग को भी पेश किया है जो 4 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Related Articles

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

2026 में भारत में उपलब्ध ये 10 सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके रोज़ के सफर को आसान कर सकते हैं। इनके साथ प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल का खर्च भी बचेगा।

Imageसाल 2020 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन

अज के लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए सभी स्मार्टफोन मेकर अपने फ़ोनों में 2 या 3 नहीं 4 कैमरा सेंसर देने लगे है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Huawei P30 Pro जिसने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। (Read in English) कुछ समय पहले तक फ्रंट और रियर …

ImageRealme 7, Realme 7 Pro हुए 64MP क्वैड कैमरा और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इसी साल मार्च महीने में कंपनी ने Realme 6 सीरीज के साथ मार्किट में 64MP क्वैड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लांच किया था और इसी क्रम में कंपनी ने आज इस सीरीज के अपग्रेड मॉडल Realme 7 Pro 65W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग और Realme 7 को 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.