Realme का ये फोन निकला अजूबा: 15,000mAh बैटरी और दुनिया का पहला ‘AC Phone’, देगा सबको झटका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपने 828 Fan Festival 2025 में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है, जिसमें 15,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 8.89mm मोटाई के साथ आया है और साधारण पावर बैंक से 68% हल्का भी है। Realme का कहना है कि इसमें नई battery material technology और high energy density का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी स्लिम बॉडी में फिट हो सकी है।

ये पढ़ें: सितंबर 2025 में धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone 17 सीरीज़ से लेकर Galaxy S25 FE तक – जानिए पूरी लिस्ट

Realme 15000mAh Battery Phone Features

कंपनी ने इस फोन में दुनिया की पहली all-silicon content anode battery दी है, जिसमें 25% silicon content मौजूद है। इसमें 1200Wh/L की world’s highest battery energy density भी है। फोन का मदरबोर्ड सिर्फ 23.4mm का है और advanced lamination process की वजह से बैटरी की मोटाई 6.48mm है।

Realme के अनुसार, ये स्मार्टफोन एक बार चार्ज होने पर 18.45 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग, 30 घंटे का गेमिंग और 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगा। फोन 5.18 दिन तक लगातार इस्तेमाल या 3 महीने standby (airplane mode) में चल सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसमें 6.7-inch OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज मौजूद है। साथ ही इसकी 15000mAh की बैटरी 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Realme 15000mAh Battery Phone

Realme Chill Fan Phone (AC Phone)

Realme ने इस बड़ी बैटरी वाले फोन के साथ एक और अनोखा स्मार्टफोन पेश किया, जो एक Chill Fan Phone है। इसे कंपनी दुनिया का पहला “AC Phone” कह रही है। इसमें TEC: Thermoelectric cooler और 7700mm² VC कूलिंग सिस्टम है, जो फोन के तापमान को 6°C तक कम कर सकता है। साथ ही जब इसके IceSense Ultra डिज़ाइन में फोन का बैक सफेद से नीला हो जाता है, तब इसका तापमान 45°C से घटकर 38°C पर आता है।

realme Chill Fan Phone

हालांकि, 15,000mAh वाला फोन मार्केट में कब आएगा अभी ये तो तय नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार realme 10000mAh battery smartphone 2026 में बाज़ार में नज़र आने की सम्भावना है।

ये पढ़ें: Nano-Banana बना गूगल का मास्टरस्टोक, हर कोई कह रहा– Best photo editing tool ever

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products