Realme इस महीनें के आखिर तक अपने दों शानदार फ़ोन Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को लॉन्च कर सकती हैं। हाल ही में Realme 13 Pro के रंग, रैम, और स्टोरेज की जानकारी लीक हो गयी हैं, हालांकि कंपनी ने इस विषय में आधिकारिक तौर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की है। लीक हुई जानकारी के अनुसार इस सीरीज में 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती हैं, इसके अतिरिक्त इसे तीन रंगो में पेश किया जा सकता हैं। आगे Realme 13 Pro के रंगो और स्टोरेज विकल्प के बारे में जानते हैं।
Realme 13 Pro के रैम, स्टोरेज, कलर की लीक हुई जानकारी
इंटरनेट पर वायरल खबरों के अनुसार Realme 13 Pro में चार स्टोरेज वैरिएंट मिल सकते हैं, जिनमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वैरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। इस मॉडल को मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और स्काई ग्रीन इन तीन रंगो में पेश किये जाने की उम्मीद हैं।
ये पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई CMF Phone 1 की भारत में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस फ़ोन को मॉडल नंबर RMX3990 के साथ देखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये फ़ोन Realme 12 Pro 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। Realme 12 Pro 5G को इसी साल की शुरुआत में भारत में पेश किया गया था। इस फ़ोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की 25,999 रुपये हैं, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट को आप 26,999 रूपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Realme 12 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का FHD+, OLED डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन Snapdragon 6 Gen 1 द्वारा संचालित होता है, इसके अतिरिक्त इसमें 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज दी गयी हैं। ग्राफ़िक्स के लिए Adreno GPU का उपयोग किया गया है। बैक पैनल पर 50 MP + 8 MP + 32 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गयी हैं।
ये पढ़ें: बेस्ट Honor गेमिंग फ़ोन
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।