Realme 10 सीरीज़ के कलर और स्टोरेज वैरिएंट लीक – जल्दी ही हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 10 सीरीज़ की खबरों से बाज़ार गर्म है और इन स्मार्टफोनों को कुछ सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा भी गया है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन भी आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल दो मॉडलों Realme 10 और Realme 10 Pro+ की खबर सामने आयी है। हाल ही में आयी लीक में इन दोनों फोनों के रंगों और स्टोरेज वैरिएंटों की जानकारी मिलती है।

प्रचलित टिपस्टर सुधांशु अम्बोर (ट्विटर पर – @Sudhanshu1414) ने अपने पोस्ट के ज़रिये बताया है कि Realme भारत में जल्दी ही Realme 10 सीरीज़ को लॉन्च कर सकता है और इसमें बेस मॉडल Realme 10 में दो स्टोरेज मॉडल 4GB + 64GB और 4GB + 128GB आ सकते हैं। साथ ही ये फ़ोन हमें सफ़ेद (Clash White) और काले (Rush Black) रंगों में देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S23 Geekbench पर आया नज़र, स्पेसिफिकेशन लीक

तीन रंगों में आएगा Realme 10 Pro+

वहीँ दूसरी तरफ Realme 9 Pro+ का सक्सेसर यानि Realme 10 Pro+ तीन – काले (Dark Matter), हाइपरस्पेस और नीले (Nebula Blue) रंगों में देखने को मिल सकता है और इसमें तीन ही स्टोरेज वैरिएंट आने के आसार भी हैं, जिनमें 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वैरिएंट शामिल हैं।

Realme 10 Pro+ को हाल ही में मॉडल नंबर RMX3686 के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)), NBTC, EEC, जैसी सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन में इस बार पहले से बेहतर कैमरा, AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

नए चिपसेट के साथ लॉन्च होगी Realme 10 सीरीज़

इसके अलावा एक चीनी सर्टिफिकेशन साइट से सामने आयी लिस्टिंग के अनुसार Pro+ वैरिएंट में 5000mAh की ही बैटरी आ सकती है। साथ ही ये एक 5G फ़ोन होगा, जिसमें ओक्टा कोर Dimensity 1080+ चिपसेट आने की खबरें हैं। इसके अलावा अन्य फीचरों

वहीँ बेस मॉडल Realme 10 आपको 4G सपोर्ट के साथ मिल सकता है, जिसमें MediaTek का Helio G99 चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ ही इस फ़ोन में भी 5000mAh बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

एक नज़र में : Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro …

ImageRealme 10 सीरीज़ नवंबर में होगी लॉन्च, तीन मुख्य फीचरों से लैस होंगे फ़ोन

Redmi और Realme के किफ़ायती और मिड-रेंज रेंज में सबसे ज़्यादा पॉपुलर रहते हैं और दोनों में प्रतियोगिता भी टक्कर की है। जहां एक तरफ Redmi अपनी नयी Note 12 सीरीज़ को इसी हफ्ते में लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है, वहीँ Realme ने भी अपनी आने वाली किफ़ायती Realme 10 स्मार्टफोन सीरीज़ का …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePulsar NS125 का TFT वैरिएंट सड़क पर दिखा, स्क्रीन पर ही मिल सकता है Google Maps

एक नज़र में : Bajaj Pulsar NS125 का नया TFT वेरिएंट पहली बार सड़क पर टेस्टिंग करते हुए दिखा है। मौजूदा NS125 के सादे LCD कंसोल में भी Bluetooth मिलता है, लेकिन इस रंगीन स्क्रीन पर फोन का Google Maps सीधे दिख सकता है। Bajaj अगस्त से यही स्क्रीन Pulsar 125, Pulsar 150 और N160 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products