Realme 10 Pro या Redmi Note 12 Pro कौन सा फोन है दमदार, जानिए यहाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में Realme 10 Pro को भारत में लॉन्च किया गया है, वहीं दूसरी तरफ Redmi Note 12 Pro सीरीज़ भी जनवरी 2023 में भारत में दस्तक देगी। इससे पहले इन फोनों को चीन के बाज़ारो में उतार दिया गया है और इस बात की चर्चा तेज़ हो रही है कि भारतीय बाजार में आने के बाद Redmi Note 12 Pro, Realme 10 Pro को कड़ी टक्कर दे सकता है। चूँकि यह दोनों ही बजट फ्रैंडली फोन है और 20,000 रूपए की कीमत में आपको बेहतरीन फीचर ऑफर कर रहे हैं,आइये जानते हैं दोनों में से कौन सा फोन आपके लिए किफायती और बेहतर होगा।

Realme 10 Pro Vs Redmi Note 12 Pro कीमत और उपलब्धता

Realme 10 Pro:- Realme 10 Pro भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 6GB+128GB की कीमत 18,999 रूपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB, 19,999 रूपए में उपलब्ध है।

Redmi Note 12 Pro:- Redmi Note 12 Pro चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें इसके बेस वेरिएंट 6GB+128GB की कीमत RMB 1,699 (लगभग 19,500 रुपये ) है। इसके बाकी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है –

8GB+128GB RMB 1,799 (लगभग 20,900 रूपए )

8GB/256GB RMB 2,099 (लगभग 23,900 रूपए ) और

12GB/256GB RMB 2,099 (लगभग 23,900 रूपए )।

Realme 10 Pro Vs Redmi Note 12 Pro फुल स्पेसिफिकेशन

डिज़ाइन – Realme 10 Pro की डिज़ाइन की बात की जाये तो लागत बचाने के लिए फोन की बॉडी को प्लास्टिक से डिज़ाइन किया गया है, वहीं फोन की बैक साइड पर गोल आकार के कैमरा कटआउट हैं। फोन के दाहिने तरफ आपको पावर बटन समेत वॉल्यूम बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन का USB चार्जर पोर्ट, SIM ट्रे, स्पीकर और माइक्रो फोन के बॉटम में हैं।

Redmi Note 12 Pro की भी बैक साइड में आपको गोल आकार के कैमरा देखने को मिलेंगे, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Realme 10 Pro की तरह ही इसमें भी दाहिने तरफ फोन सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉल्यूम बटन और पावर बटन हैं। वहीं फोन के बॉटम में USB चार्जर पोर्ट, SIM ट्रे, स्पीकर और माइक्रो फोन हैं। Redmi Note 12 Pro की टॉप एज पर आपको IR सेंसर भी मिलता है, जिसे Xiaomi के फोनों में अक्सर देखा जाता है।

डिस्प्ले:- Realme 10 Pro में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी स्क्रीन से बॉडी का रेश्यो 93.76 प्रतिशत है। इसे DC डिमिंग और TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन की स्क्रीन पर पंच होल कैमरा भी है। आपको Realme 10 Pro की डिस्प्ले के चारों तरफ पतले बेज़ेल्स भी दिखाई देंगे।

Redmi Note 12 Pro में आपको 6.67 इंच OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी, जिसका पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन 2400 x 1080 होगा। यह डिस्प्ले आपको 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900nits तक की ब्राइटनेस और HDR10+डॉल्बी विज़न (Dolby Vision) के साथ मिलेगी। Realme 10 Pro की डिस्प्ले की तुलना में Redmi 12 Pro की डिस्प्ले में ज्यादा एडवांस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपको फोन में कंटेंट देखने में मज़ा आएगा।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज:- Realme 10 Pro में आपको Qualcomm Snapdragon 695 SoC मिलेगा, जिसे इसके प्रेडेसेसर Realme 9 Pro में भी देखा गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB  में उपलब्ध है। Realme 10 Pro Realme UI 4.0 है जो एंड्राइड 13 पर काम करेगा।

Redmi 12 Pro MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट से पैक है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। वहीं फोन में MIUI 13 है जो एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड है।

कैमरा:- Realme 10 Pro में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 108MP (Samsung HM6) है, वहीं इसका सेकेंडरी सेंसर 2MP का है। कैमरा के साथ इसमें आपको ड्यूल LED फ्लैश लाइट भी मिलेगी। सेल्फी के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 50MP (Sony IMX766) प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावॉइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलेगा। इसमें भी Realme 10 की तरह आपको सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी:- Realme 10 Pro में आपको 5,000mAh बैटरी 33W के फ़ास्ट चार्जर के साथ मिलेगी, दूसरी तरफ Redmi Note 12 Pro में भी आपको 5,000mAh की बैटरी मिलेगी लेकिन यहाँ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट Realme 10 Pro से बेहतर है, इसमें आपको 67W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। चूँकि Redmi Note 12 Pro में OLED डिस्प्ले है, जिसका यह अर्थ होगा इस स्मार्टफोन की बैटरी अधिक समय तक आपका साथ देगी।

यह भी पढ़े :- इस बार Redmi Note सीरीज़ में केवल कुछ मॉडल ही होंगे लॉन्च, जानें क्या है कारण

Related Articles

Imageफ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

टेक दिग्गज Apple, एक्शन से भरपूर वर्ष के लिए अपनी कमर कस रही है। उम्मीद की जा रही है, कि स्मार्टफोन निर्माता अपने iPhone 15 सीरीज़ को इस साल के सितंबर माह तक लॉन्च कर देगी। हालाँकि, अभी iPhone 15 की आधिकारिक लॉन्च में बहुत समय बचा हुआ है, लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन …

Imageभारत में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद बतायी Redmi K60 सीरीज़ की कीमतें

Redmi ने भारत में Note 12 सीरीज़ के लॉन्च से कुछ समय पहले चीन में Redmi K60 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसमें भी तीन स्मार्टफोन Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भी कंपनी जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में अभी …

ImageRealme 10 Pro+ 5G Vs Redmi Note 12 Pro+ 5G: कौन सा आपके लिए ज़्यादा बेहतर ?

Realme ने भी हाल ही में Realme 10 Pro सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया है। और अब Realme की सबसे बड़ी प्रतियोगी कंपनी Redmi ने भी इसी बजट में Redmi Note 12 सीरीज़ को आज भारत में लॉन्च किया है। Realme 10 Pro सीरीज़ में जहां दो स्मार्टफोन आये हैं, वहीँ Redmi ने तीन …

ImageMotorola Edge 50 Pro vs Redmi Note 13 Pro 5G कौन हैं बेहतर

हाल ही में भारतीय बाज़ार में  दो नए स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro और Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च हुए है। कीमत के मामले में Redmi Note 13 Pro 5G सस्ता है, लेकिन फीचर के मामले में  Motorola Edge 50 Pro आगे है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3, 6.7-inch 1.5K FHD+ pOLED 144Hz …

ImageVivo T3x 5G Vs. Moto G64 5G Vs. Redmi Note 13 5G कौन है बेहतर

Vivo ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3x 5G लॉन्च किया है, ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Moto G64 5G और Redmi Note 13 5G जैसे अन्य मिड रेंज फ़ोन को टक्कर देता है। यदि आप मिड रेंज स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.