Qualcomm Snapdragon 855: वर्ल्ड का पहला 7nm प्रोसेसर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इसी महीने की शुरुआत में, क्वालकॉम ने अपना नया स्नैपड्रगन एक्स24 मॉडेम लांच किया था जो 7nm फैब्रिकेशन प्रोसेस का उपयोग करने वाले दुनिया के पहले चिपसेट के रूप में सामने आया था। विश्वसनीय गैजेट टिपस्टर रोलैंड क्वांडट की रिपोर्ट के अनुसार, क्वालकॉम अपने नयी जनरेशन प्रोसेसर स्नैपड्रगन 855 के निर्माण में नए 7nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का उपयोग कर सकता है।

क्या है 7nm?

7nm, चिप में नोड्स की आधा-पिच माप को बताता है। दूसरे शब्दों में, यदि आप नोड और इसके निकटतम नोड पड़ोसी के बीच की दुरी को मापना चाहते है, और यह मापन 14 नैनोमीटर था, तो 7nm आधी पिच होती है।

स्रोत के अनुसार, क्वालकॉम ने आधिकारिक तौर पर यह अभी तक नहीं बताया है, लेकिन ब्रांड के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स का कहना है कि स्नैपड्रैगन 855 दुनिया की पहली 7nm SoC के रूप में आएगा। नए SoC की कंपनी के एक्स -24 एलटीई मॉडेम के साथ आने की भी उम्मीद है, जो 2Gbps LTE गति तक को सपोर्ट कर सकता हैं।

क्वालकॉम स्नैपड्रगन 855 की खासियत (आपेक्षित)

क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 845 है जो 10nm Low Power Plus (LPP) फेब्रिकेशन प्रोसेस द्वारा बनाया गया है। यह 10nm Low Power Early प्रोसेस का थोड़ा अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसका उपयोग  स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के निर्माण के लिए किया गया था। नए 10nm एलपीपी निर्माण प्रक्रिया द्वारा आपको 10 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन या 15 प्रतिशत कम बिजली खपत की सुविधा मिलती है।

हालांकि, यह देखते हुए कि X24 मॉडेम को 7nm नोड के साथ बनाया गया है, और सैमसंग ने कहा है कि 2019 के आरम्भ में इस तरह के चिपसेट के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगा, इसलिए यह कहने में कोई शंका नहीं होनी चाहिए कि स्नैपड्रगन 855 दोनों X24 मॉडेम और 7nm नोड प्रोसेस से लैस होगा।

अभी स्नैपड्रगन 855 प्रोसेसर के बारे में कोई आधिकारिक विविरण उपलब्ध नहीं है। हालाँकि अभी तक की रिपोर्ट्स से पता चलता है की सैमसंग की फाउंड्री बिज़नेस द्वारा पिछले काफी समय से क्वालकॉम चिपसेट को विकसित किया गया है। लेकिन स्नैपड्रगन 855 SoC को ताइवान के टीएसएमसी द्वारा निर्मित की जाने की काफी सम्भावना है। हम यह उम्मीद कर सकते है की स्नैपड्रगन 855 अपने पिछले साथी से अधिक पावर-एफ्फिसिएंट और बेहतर प्रदर्शन करने वाला होगा।

Top 10 Xiaomi Redmi Note 5 Pro Features and Fact That You Should Know

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

Imageक्वालकॉम ने किया 7nm स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट को पेश; 5G सपोर्ट, AI है खासियत

साल के अंत में ही सही लेकिन क्वालकॉम ने अपना नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लांच कर दिया है जो हमको अगले साल काफी स्मार्टफोनों में देखने को भी मिलेगा। यह ही सामान्य बात है की नयी लांच की गयी चिपसेट पिछली पीढ़ी से तेज़ और ज्यादा बेहतर साबित होगी। यहाँ पर स्नैपड्रैगन 855 …

ImageQualcomm Snapdragon 732G चिपसेट हुई लांच, Poco फोन में होगी सबसे पहले इस्तेमाल

Snapdragon 732G को आज क्वालकॉम ने पेश किया है जो साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 730G के अपग्रेड के के तौर पर सामने आई है जो SD730G के मुकाबले आपको बेहतर CPU और GPU परफॉरमेंस देती है। पहले की ही तरह यहाँ भी G का मतलब है की इसमें स्नैपड्रैगन इलीट गेमिंग सूट (Snapdragon Elite Gaming …

ImageSamsung Galaxy A27 रिव्यू: 5 चीज़ें जो अच्छी लगीं और 4 जो और बेहतर होनी चाहिए थीं

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हमेशा से तीन बातों पर टिकी रही है, साफ़-सुथरा सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस, भरोसेमंद कैमरे और लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ़्टवेयर सपोर्ट। नया Galaxy A27 भी इसी सोच को आगे बढ़ाता है और इसमें पहले से बेहतर डिज़ाइन, एक मॉडर्न पंच-होल डिस्प्ले, Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और बॉक्स से …

ImageSnapdragon 8s Gen 4: नाम बदला, पर गेम वही है, जानिये Qualcomm का नया दांव

Qualcomm अपने फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट का हर साल एक सस्ता वैरिएंट ‘s’ मॉनिकर के साथ लॉन्च करता है, जिनके साथ हमें मिड – रेंज सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉरमेंस मिल पाती है, जैसे Snapdragon 8s Gen 3। इस बार भी कंपनी Snapdragon 8 Elite का एक हल्का वैरिएंट ला सकती है, लेकिन इसका नाम क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products