जाने कैसे बनाये अपने फोन के नौच को एक बैटरी इंडिकेटर, Galaxy S20, Note 20, OnePlus Nord, Poco M2 Pro जैसे फ़ोन दिखेंगे और आकर्षक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S20, OnePlus Nord, OnePlus 8 और Poco M2 Pro आज के फेस्टिवल के मौसम में काफी अच्छे स्मार्टफोन साबित हो सकते है। इन् सभी फ़ोनों में आपको पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसके अलावा मिड-रेंज फोन में वाटरड्राप नौच दिया जाना आम बात है।

सभी तरह के पंच होल या नौच डिस्प्ले के लिए आपको आकर्षक वॉलपेपर तो देखने को मिलते ही थे लेकिन अब एक नया फीचर भी आपको देखने को मिल सका है जिसके तहत आप अपने नौच या कट आउट को बैटरी इंडिकेटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

IJP नामक डेवलपर ने गूगल प्ले स्टोर पर अपनी एप्लीकेशन Energy Ring और Energy Notch को पेश किया है जो पंच होल के इर्द गिर्द या नौच के आसपास आपको बैटरी इंडिकेटर प्रदान करता है। Samsung Galaxy Note 20 में दिए ड्यूल पंच होल डिस्प्ले, OnePlus 8 में दिए गये सिंगल पंच होल डिस्प्ले या OnePlus 7 में दिए वाटरड्राप नौच सभी प्रकार के नौच में यह एप्लीकेशन आराम से काम करती है।

एप्लीकेशन के मध्यम से आप आसानी से बैटरी इंडिकेटर को ऑन ऑफ कर सकते है। इंडिकेटर को कस्टमाइज भी कर सकते है। आप यहाँ बैटरी इंडिकेटर में कलर में बदलाव के अलावा एनीमेशन डायरेक्शन, और सर्किल की मोटाई आदि को चेंज कर सकते है। सबसे ख़ास बात यह है की आप इंडिकेटर को फुल स्क्रीन एप्लीकेशन जैसे Netflix, PUBG, ASphalt 9 जैसे गेमों को भी बिना किसी परेशानी से खेल सकते है।

1. सबसे पहले Energy Ring / Energgy Notch एप्लीकेशन को डाउनलोड करे।

एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक:

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Energy Ring या Energy Notch एप्लीकेशनों को अपने डिवाइस के अनुसार डाउनलोड करे। ध्यान रखे इन सभी एप्लीकेशनों के डेवलपर IJP के द्वारा बनाई गयी है। पंच होल डिस्प्ले के लिए आप Energy Ring एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे जबकि Notch डिस्प्ले के लिए Energy Notch एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है।

2. इसके बाद आपको रिग्थ कार्नर में दिए गये ऑन-ऑफ बटन को ऑन करने पर डिवाइस को परमिशन देने के लिए Accessibility सेटिंग्स के तहत देने होगी। एप्लीकेशन के लिए डेडिकेटेड बटन को ऑन करना होगा। ऑन करने के बाद बैक बटन से आप वापस एप्लीकेशन पर जायेंगे।

3. अब आप देखेंगे की नौच या पंच होल के चारों तरफ आपको बैटरी इंडिकेटर दिखाई देने शुरू हो जायेगा। इसमें अब आप एप्लीकेशन के तहत अपनी पसंद के अनुसार इंडिकेटर के कलर में बदलाव के अलावा उसकी मोटाई में भी बदलाव कर सकते है।
साथ ही यहाँ पर चार्जिंग एनीमेशन के लिए भी आप डायरेक्शन और कलर में चेंज कर सके है जो आपको काफी पंसद आएगा।

तो चलिए एप्लीकेशन को डाउनलोड करिये और अपने अनुभव को नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर जरुर करे।

 

 

 

 

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageफुल-व्यू डिस्प्ले वाले साल 2019 के 10 बेस्ट स्मार्टफोन

आज के समय मे स्मार्टफोन मार्किट साफ तौर पर यूजर को एक फुल डिस्प्ले एक्सपीरियंस देने के लिए लगभग सभी ब्रांड नए नए तरीके अपना रही है । चाहे बात करे नौच डिस्प्ले की या पंच होल की या पॉप-अप कैमरा सेटअप की तो सभी का मुख्य कारण यूजर को एक ऐसी डिस्प्ले देना है …

Imageपंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में सभी स्मार्टफोन मेकर नौच-डिस्प्ले के साथ-साथ बिना बेज़ेल (लगभग) वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए होड़ मची हुई है। अब बिना बेज़ल वाली डिवाइस के लिए कंपनी को काफी क्रिएटिव कदम उठाने पड़ रहे है जिनमे से सबसे आकर्षक है और नवीनतम तरीका है इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेटअप। (Best In-display Camera …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.