Poco का नया फ़ोन हुआ BIS सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट, मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco से जुडी आज एक और जानकारी सामने आई है की जल्द ही आपको इंडियन मार्किट में पोको का एक नया फोन देखने को मिल सकता है। ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड (BIS) वेबसाइट पर पोको ब्रांड का एक नया फोन M2006C3MI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है की यह डिवाइस जल्द ही इंडिया में लांच की जा सकती है।

यहाँ रोचक बात ये है की यह मॉडल नंबर हाल ही चीन में लांच किये Redmi 9C के मॉडल नंबर के जैसा ही है। साल 2020 में पोको पर रेड्मी फ़ोनों को रिब्रांड करके पेश करने का भी इलज़ाम लगा है। तो हो सकता है अपकमिंग पोको फ़ोनों भी Redmi 9C का ही रिब्रांड हो।

यह भी पढ़िए: Asus ROG Phone 3 होगा 22 जुलाई को लांच, जाने फोन में क्या होगा ख़ास

BIS वेबसाइट के अलावा इसी मॉडल नंबर के साथ पोको फोन TUV Rheinland वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस की स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी साफ़ नहीं हुई है।

हाल ही में पोको ने M2 Pro को इंडियन मार्किट में पेश किया था जो देखने में और स्पेसिफिकेशन के हिसाब से भी Redmi Note 9 Pro जैसा ही मिलता है। लांच के समय भी काफी इस बात की काफी चर्चा की गयी थी। अगर पोको शाओमी के फ़ोनों को ही रिब्रांड करके इंडिया में पेश करने की योजना बना रहे है तो यह अच्छा कदम नहीं का जा सकता क्योकि फिर इसको एक अलग ब्रांड की इमेज को काफी चोट पहुँच सकती है।

रेडमी 9C स्मार्टफोन की बात करें, तो इसमें आपको 6.53इंच एचडी+ डिस्प्ले, 5,000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मौजूद है। रेडमी 9C की कीमत चीन में RMB 429 (लगभग 7,500 रुपये) है।

Related Articles

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImagePoco M2 Pro होगा जल्द ही लांच: शाओमी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

पिछले साल से ही पोको के शाओमी से अलग होने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही है की कंपनी जल्द ही Poco F2 को लांच करेगी। लेकिन Poco X2 को लांच करने के बाद कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज़ कर रही थी। उम्मीद थी यह Poco F2 होगा लेकिन हाल ही में …

ImageRealme दो नए स्मार्टफोन हो सके है जल्द लांच, TENAA की साईट पर हुए लिस्ट

Realme ब्रांड के आज के दो स्मार्टफोन ऑनलाइन सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट हुए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX2151 और RMX2176 के नाम से लिस्ट किये गये हैं। ये दोनों ही मॉडल इस से पहले FCC पर देखे जा चुके है और आज इन्हें TENAA पर देखा गया है। इससे पहले Realme RMX2176 की …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products