Poco Pad 5G धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने भारत में अपना 5G टैबलेट Poco Pad 5G लॉन्च कर दिया है। इस 10,000mAh की बैटरी वाले 5G टैबलेट के साथ कंपनी ने Poco Smart Pen और Poco Keyboard जैसी एक्सेसरीज को भी लॉन्च किया है। आगे Poco Pad 5G स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco Pad 5G कीमत और उपलब्धता

इस टैबलेट को कंपनी ने 2 स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23,999 रूपए और 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपए है। इस टैबलेट को Cobalt Blue और Pistachio Green इन दो रंगों में पेश किया गया है।

टैबलेट की बिक्री 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। कंपनी SBI, HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 और स्टूडेंट्स के लिए 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra डिस्प्ले लीक; बड़े डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Poco Pad 5G स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12.1 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट को TÜV Rheinland triple certification प्राप्त है, और डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass का उपयोग किया गया है।

टैबलेट Snapdragon 7s Gen 2 SoC द्वारा संचालित होता है और HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर काम करता है। टैबलेट में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। टैबलेट के बैक पैनल और फ्रंट दोनों में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

टैबलेट 10,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual 5G, Wi-Fi 6, GPS, Bluetooth 5.2, और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शंस शामिल हैं। इसका साइज 280.0 x 181.85 x 7.52mm और वजन 568g है।

ये पढ़े: Realme Narzo 70 Turbo 5G स्पेसिफिकेशन्स और कलर वैरिएंट्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

ImageRedmi Pad Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi ने भारत में अपना शानदार 5G टैबलेट Redmi Pad Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को आज सोमवार को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें खास बैटरी बैकअप का ध्यान रखते हुए 10000mAh की बैटरी का उपयोग किया है। कंपनी ने इसके साथ Redmi Pad Pro keyboard, cover और Redmi Smart …

Imageटैबलेट बाज़ार में Xiaomi Pad 6 के साथ कंपनी ने की दमदार पेशकश

चीन में 6 अप्रैल को लॉन्च होने के 2 महीने बाद आखिरकार Xiaomi का नया टैबलेट Pad 6 मंगलवार को भारत के बाज़ार में लॉन्च किया गया है। की-बोर्ड के साथ स्मार्ट पेन को सपोर्ट करने वाला Pad 6 कंपनी द्वारा पहले पेश किए गए Pad 5 का अपग्रेडड वर्ज़न है। चीन में Xiaomi ने …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.