Poco M2 होगा 8 सितम्बर को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने इंडियन मार्किट में शाओमी से अलग होने के बाद काफी अच्छे स्मार्टफोन लांच किये है और अब कंपनी अपना Poco M2 स्मार्टफोन 8 सितम्बर को इंडिया में लांच करने वाली है। यह कंपनी के द्वारा पेश किये गये पहला बजट स्मार्टफोन हो सकता है। पोको के जनरल मैनेजर C Manmohan ने ट्विटर पर डिवाइस के लांच की घोषणा की है।

Poco M2 को फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा और कंपनी ने आज डिवाइस के लिए डेडिकेटेड पेज को भी लाइव कर दिया है। इंडिया में Poco M2 Pro को पहले ही लांच किया जा चूका है तो यह अपकमिंग डिवाइस प्रो वैरिएंट का एक ट्रिम डाउन वर्जन होगा।

यह भी पढ़िए: Realme X7 Pro हुआ 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 1000+ के साथ लांच

Poco India ने अभी फोन से जुडी कोई ख़ास जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन फ्लिप्कार्ट पेज से यह साफ़ होता ही की M2 में आपको बड़ा डिस्प्ले, और बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इमेज में आप साफ़ तौर पर वाटरड्राप नौच तो देख ही सकते है।

अगर हम टीज़र को देखे तो उम्मीद है की Poco M2 मार्किट में 10,000 रुपए के आसपास की कीमत में पेश किया जाये। कंपनी की यह पहले बजट डिवाइस होगी और कुछ रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई है की कंपनी जल्द ही एक स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट वाली डिवाइस पर काम कर रही ही तो हो सकता है Poco M2 में SD732 का इस्तेमाल हो।

यह भी पढ़िए: Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट हुई लांच, Poco फोन में होगी सबसे पहले इस्तेमाल

अगर हम देखे तो Poco M2 Pro में आपको पंच होल के साथ 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट, 33W की फ़ास्ट चार्जिंग और 48MP क्वैड कैमरा जैसे अच्छे फीचर दिए गये है।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImagePoco M2 Pro होगा 7 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर सामने आया टीज़र

Poco ने काफी दिनों से टीज़ करने के बाद आज सुनिश्चित कर दिया है कंपनी अपने Poco M2 Pro को इंडियन मार्किट में 7 जुलाई को लांच करने के लिए तैयार है। आज फ्लिप्कार्ट पर सामने आये टीज़र के अनुसार M2 Pro में आपको क्वैड कैमरा सेटअप के साथ-साथ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल …

ImagePoco M2 Pro होगा जल्द ही लांच: शाओमी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

पिछले साल से ही पोको के शाओमी से अलग होने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही है की कंपनी जल्द ही Poco F2 को लांच करेगी। लेकिन Poco X2 को लांच करने के बाद कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज़ कर रही थी। उम्मीद थी यह Poco F2 होगा लेकिन हाल ही में …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.