Redmi K40S का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा Poco F4 5G, भारत में ये होंगी कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco जल्दी ही भारत में POCO F4 5G के लॉन्च की घोषणा कर चुकी है। साथ ही ये भी साफ़ है कि फ़ोन में Snapdragon 870 चिपसेट मौजूद होगा, जो कि अब तक कई  पॉवरफुल मिड-रेंज फोनों का हिस्सा रह चुका है। हालांकि बहुत अधिक आसार ये हैं कि ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K40S का रीब्रैंडेड वर्ज़न होगा। दरअसल इस स्मार्टफोन में भी Snapdragon 870 चिपसेट ही है और इन दोनों के डिज़ाइन  में भी काफी समानता है, ऐसी रिपोर्ट सामने आयी है। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि इस स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मौजूद होगा। इस स्मार्टफोन से जुड़े अन्य फ़ीचर भी सामने आये हैं, जिनके बारे में आप नीचे जान सकते हैं। 

ये पढ़ें: अपने Windows 10 या 11 पर कैसे जानें सेव किये हुए नेटवर्क का Wi-Fi पासवर्ड

Poco F4 5G  कीमतें

 हाल ही में POCO F4 5G की कीमतों की लीक भी सामने आयी है। हाल ही में टिपस्टर @Passionategeekz ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है कि इस फ़ोन के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत $459 (लगभग 35,900 रूपए) होगी। हालांकि ये ग्लोबल वैरिएंट की कीमत हो सकती है, क्योंकि भारत में इसे 26,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। 

इसके अलावा अगर Redmi K40s की बात करें तो, उसे चीन में 1,799 युआन (लगभग 21,000 रूपए) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 28,700 रूपए तक थी। अब देखना ये है कि कंपनी Poco F4 5G को भारत में किस कीमत पर लॉन्च करती है। कुल मिलाकर अंदेशा यही है कि भारत में इसकी कीमत 26,000 से 30,000 रूपए के बीच ही होगी।

Poco F4 5G  स्पेसिफिकेशन 

जैसे कि आसार हैं, इस स्मार्टफोन को Redmi K40S का रीब्रैंडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इसमें  6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन , 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ये भी कन्फर्म कर चुकी है कि फ़ोन में LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज होगी। इसके अलावा इसमें आपको 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का सेल्फी कैमरा आ सकता है। 

ये पढ़ें: iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 पर यहां मिल रहा है भारी डिस्काउंट  

इसके अलावा इसमें Android 12 आधारित MIUI 13 स्किन मिलेगी। फ़ोन में 4500 mAh की बैटरी के साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImagePoco ने की Snapdragon 870 के साथ की नए स्मार्टफोन Poco F4 के लॉन्च की घोषणा, जानें क्या होंगे और फ़ीचर

इस महीने में काफी स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं और कुछ के लॉन्च की घोषणा भी हो रही हैं। इनमें से ही एक है Poco F4 5G। Poco ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की तारीख़ नहीं बतायी है, लेकिन इतना बता दिया है कि ये फ़ोन …

Imageमिड-रेंज फोनों को कड़ी टक्कर देने इस दिन भारत में लॉन्च हो रहा है POCO F4 5G

Xiaomi की सिस्टर कंपनी Poco ने कई टीज़रों के बाद आज आखिरकार घोषणा कर दी है कि वो अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO F4 5G इसी महीने में भारत में और विश्व स्तर पर एक साथ लॉन्च करने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 870 चिपसेट मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए iQOO …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.