मिड-रेंज फोनों को कड़ी टक्कर देने इस दिन भारत में लॉन्च हो रहा है POCO F4 5G

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi की सिस्टर कंपनी Poco ने कई टीज़रों के बाद आज आखिरकार घोषणा कर दी है कि वो अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO F4 5G इसी महीने में भारत में और विश्व स्तर पर एक साथ लॉन्च करने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 870 चिपसेट मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Neo 6 और चीन में इसी महीने लॉन्च हुए Realme GT Neo 3T में भी मौजूद है। ये स्मार्टफोन भारत में 23 जून यानि अगले सप्ताह, गुरूवार को लॉन्च होने वाला है।

POCO-F4-design-leak

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Fold 4 गीकबेंच पर नज़र आया; मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक

POCO F4 5G कब होगा भारत में लॉन्च

कंपनी POCO F4 5G को 23 जून को भारत में और ग्लोबल मार्किट में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। भारत में ये स्मार्टफोन शाम 5.30 पर लॉन्च होगा। ये एक ऑनलाइन इवेंट ही होगा जिसे आप कंपनी के Youtube अकाउंट या वेबसाइट पर देख पाएंगे।

POCO F4 5G स्पेसिफिकेशन

जैसे कि हम पहले बता चुके हैं, इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी हद तक चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K40S जैसा है। कंपनी इसमें चिपसेट और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचरों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इनके अलावा इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी द्वारा बताया गया है कि फ़ोन में LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज होगी।

ये पढ़ें: 150W चार्जिंग के साथ OnePlus ला रहा है एक और ज़बरदस्त फ़ोन; नाम, डिज़ाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक

इसमें आपको रियर पैनल पर 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का सेल्फी कैमरा, पंच-होल कटआउट में मौजूद होगा। फ़ोन में 4500mAh बैटरी के साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी आने के भी आसार हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImagePoco ने की Snapdragon 870 के साथ की नए स्मार्टफोन Poco F4 के लॉन्च की घोषणा, जानें क्या होंगे और फ़ीचर

इस महीने में काफी स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं और कुछ के लॉन्च की घोषणा भी हो रही हैं। इनमें से ही एक है Poco F4 5G। Poco ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की तारीख़ नहीं बतायी है, लेकिन इतना बता दिया है कि ये फ़ोन …

ImagePoco F4 GT Snapdragon 8 Gen 1 के साथ भारत में होगा 25,000 से 30,000 के बीच होगा लॉन्च

Xiaomi की सब-ब्रैंड POCO, जल्दी ही भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आएगा, जिसका नाम होगा POCO F4 GT और इस चिपसेट के साथ ये भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फ़ोन होगा। POCO F4 GT एक मिड-रेंज फ़ोन होगा जिसमें अधिकतर फ़ीचर …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.