अपने Windows 10 या 11 पर कैसे जानें सेव किये हुए नेटवर्क का Wi-Fi पासवर्ड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं ? वैसे ये भी क्या सवाल हुआ, ज़ाहिर है कि करते ही होंगे ! आज के ज़माने में Wi-Fi हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। ख़ासतौर से कोविड के कारण जो घर से काम करने का चलन शुरू हुआ, उसके बाद अब हर घर में Wi-Fi मौजूद है। साथ ही नज़दीकी रेस्टोरेंट, कॉलेज, ऑफिस, कैफ़े, हर जगह पर आपको ये सुविधा मिलती है। लेकिन ऐसे में आपके लैपटॉप में ढेरों  Wi-Fi नेटवर्कों का जमावड़ा लग जाता है, और एक बार सेव करने के बाद, हम अक्सर उनके पासवर्ड भूल जाते हैं।  ऐसे में कैसे वो पासवर्ड वापस पाएं ?

ये पढ़ें: Redmi Note 12 के लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन डिटेल लीक; जानें कैसी होगी ये नयी सीरीज़

वैसे इसकी भी एक तरकीब है। अगर आपने अपना पासवर्ड काफी समय पहले सेट किया है या अभी बदला है और किसी के साथ शेयर करना है। या आप Wi-Fi डिवाइस वाला डिफ़ॉल्ट पासवर्ड ही इस्तेमाल कर रहे हैं, तो होने विंडोज 10/11 लैपटॉप पर आप ये पासवर्ड इस तरह जान सकते हैं। 

ये पढ़ें: Google की मेल आई-डी या पासवर्ड भूल जाने पर होती है बड़ी मुश्किल? आइये यहां जानें इसका हल

Windows 10/11 पर कैसे देखें Wi-Fi पासवर्ड 

  • सबसे पहले ये देखें कि आप उसी नेटवर्क से कनेक्टेड हैं, जिसका भूला हुआ पासवर्ड आप जानना चाहते हैं। 
  • अब Start बटन दबाकर सामने दिख रहे Search बार में Control Panel टाइप करें और दिखने पर इसे खोलें। 
  • Control Panel में ‘Network & Internet’ विकल्प को चुनें। 
  • इसमें आपको ‘Network & Sharing Center’ का विकल्प मिलेगा। 
  • अब इसमें अपने सामने दिख रहे अपने Wi-Fi नेटवर्क के नाम पर क्लिक करें। 
  • अब एक नया पॉप-अप विंडो खुलेगा, उसमें ‘Wireless Properties’ का बटन दबाएं। 
  • अब इसमें ‘Security’ पैनल पर जाएं। 
  • यहां ‘Network Security Key’ के सामने जो पासवर्ड लिखा है, उसके नीचे ‘Show character’ पर क्लिक करें।
  • यहां Wi-Fi का पासवर्ड मिल जायेगा। 
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageGoogle की मेल आई-डी या पासवर्ड भूल जाने पर वापस कैसे पाएं – आसान स्टेप्स में जानें

धीरे-धीरे देश की अधिकतर जनता स्मार्टफोन की तरफ बढ़ चली है। जिनका फ़ीचर फ़ोन पुराना हो रहा है, वो भी अपग्रेड करते समय स्मार्टफोन को ही चुन रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में हर स्मार्टफोन को चलाने के लिए उसमें अपनी Google आई-डी डालनी पड़ती है। फ़ोन में कॉन्टैक्ट …

Imageफ़ोन में Digilocker पर कॉलेज डिग्री, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट कैसे सेव करें

डिजिलॉकर के साथ लोगों को अपने ज़रूरी दस्तावेज़ (documents) संभालना आसान लगने लगा है। दरअसल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC सब कुछ अपने पर्स में हर समय रख पाना ज़रा मुश्किल है और इनके खोने का डर भी बढ़ जाता है। और इन पहचान पत्रों या कागज़ों का खो जाना किसी के भी …

Imageलैपटॉप या मोबाइल पर अपने सेव किये हुए पासवर्ड कैसे देखें

लैपटॉप या मोबाइल पर हम कई सारी वेबसाइट पर विजिट करते हैं या अपने काम के लिए उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं। इनमें से अधिकतर में आपको यूज़र पासवर्ड बनाना अनिवार्य होता है, जिसके बाद ही आप उस वेबसाइट की कोई सर्विस ले सकते हैं। उदाहरण के लिए सोशल मीडिया ऐप्स जैसे Instagram, Facebook, Twitter …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.