Amazon Monsoon Carnival में इन स्मार्टफोनों पर मिल रही है भारी छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon पर इस समय Amazon Monsoon Carnival सेल चल रही है और अगर आपने अब तक स्मार्टफोन नहीं लिया है, तो यही मौका है। मानसून कार्निवल सेल 7 जून से 12 जून तक चलेगी और इसमें कई अच्छे स्मार्टफोनों पर भारी डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं। इनमें iQOO Neo 6, iPhone 12, और Realme Narzo 50i जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं। 

ये पढ़ें: Oppo K10 5G भारत में Dimensity 810 चिपसेट के साथ लॉन्च; जानें फ़ीचर और कीमतें

iPhone 12 

इस सेल में iPhone 12 के 64GB वैरिएंट पर पूरे 11,000 रूपए का डिस्काउंट है। फ़ोन की कीमत 65,900 रूपए है और इस सेल में आप इसे 54,900 रूपए में घर लेजा सकते हैं। 

iQOO 9 Pro 

iQOO 9 Pro जल्दी में ही भारत में Snapdragon 8 Gen 1, 144Hz डिस्प्ले और 120W चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी के इस फ़ोन की एम्.आर.पी 80,000 रूपए है, लेकिन इस सेल के दौरान इसे आप 69,990 रूपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ICICI कार्ड के साथ इस पर 4,000 का डिस्काउंट और है। तो यहां इस फ़ोन पर आपको 14,000 रूपए की छूट मिल रही है। 

Redmi 10A 

Redmi 10A के 3GB रैम और और 32GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 10,999 रूपए है, लेकिन इस मॉनसून कार्निवल सेल में इसे आप मात्र 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही HSBC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5% का डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Realme Narzo 50i 

Realme narzo 50i 4GB+ 64GB वैरिएंट को भी इस सेल में 1,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ 8,999 रूपए में आप ले सकते हैं। बैंक ऑफ़ बड़ोदा के कार्ड के साथ आप इस पर 10% और बचा सकते हैं। 

Redmi 10 Prime

इस स्मार्टफ़ोन पर भी आपको 23% तक की छूट मिल रही है। सेल से पहले ये फ़ोन 14,999 रूपए में उपलब्ध था, लेकिन अब 9 जून तक आप इसे 11,499 रूपए में भी खरीद सकते हैं। 

ये पढ़ें: Moto G82 Snapdragon 695 के साथ लॉन्च हुआ; लेकिन क्या कीमत सही है ?

Redmi Note 10 Pro 

इस सेल में, Redmi Note 10 Pro फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 732G चिपसेट, 64+8+2+5 MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध है। इस फ़ोन के 6+128GB मॉडल को 15,999 रूपए और 8+128GB मॉडल को 18,999 रूपए में खरीद सकते हैं। जबकि वैसे इनकी कीमत 19,999 और 21,999 रूपए है। 

Redmi Note 10S

Redmi Note 10S पर भी 3,000 रूपए का डिस्काउंट आप इस मॉनसून कार्निवल सेल में पा सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद फ़ोन की कीमत 13,999 रूपए है। 

Xiaomi Redmi Note 11T 5G - Notebookcheck.net External Reviews

Redmi Note 11T 5G 

Redmi Note 11T 5G भी एक अच्छा स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 810 6nm चिपसेट, 33W फ़ास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे फ़ीचर हैं। इस सेल में इसके 6+64GB मॉडल की कीमत 18,999 से कम होकर 15,999 रूपए  है और 6+128GB मॉडल की कीमत 20,999 रूपए से 16,999 रूपए हो गयी है। ICICI कार्ड के साथ 1,000 रूपए का डिस्काउंट भी इस पर लागू है। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePrime Video ने किया कन्फर्म – आ रहा है Mirzapur सीज़न 3, साथ ही फिर लौटेंगे ये सभी शो

OTT चैनलों की ज़बरदस्त तकरार में सबसे ज़्यादा फायदा दर्शकों को मिलने वाला है। 2024 में दर्शकों अपने साथ जोड़े रखने के लिए Amazon Prime Video ने भरपूर मनोरंजन का बंदोबस्त किया है। मुंबई में एक प्रेस इवेंट में Amazon Prime Video ने इस साल आने वाले 69 शो और फिल्मों की घोषणा की है। …

ImageSamsung फोनों पर भारी डिस्काउंट के साथ शुरू हो रही हैं Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल

हर साल की तरह, इस बार भी त्योहारों और शादियों के सीज़न से पहले Amazon और Flipkart की सेल शुरू होने वाली है। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल हैं, जिनमें स्मार्टफोनों पर आपको बेहद अच्छे और आकर्षक ऑफर मिलते हैं। कई पॉपुलर Samsung स्मार्टफोनों …

ImageFlipkart Big Billion Days Sale में इन स्मार्टफोनों पर हैं बेस्ट डील्स – फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Flipkart Big Billion Days Sale 23 सितम्बर 2022 से शुरू हो रही है। इसमें सभी ब्रैंड के स्मार्टफोनों पर बेहद आकर्षक डील्स उपलब्ध हैं। हालांकि कुछ स्मार्टफोन ऐसे हैं, जो इस सेल में अब तक सबसे कीमत के साथ पेश किये जायेंगे और अगर आप नया स्मार्टफोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, …

ImageAmazon Great Summer Sale 2023: इन स्मार्टफोनों पर मिल रही बेस्ट डील

Amazon की Great Summer Sale 2023 शुरू हो चुकी है। इस सेल में कंपनी अपने ढेरों प्रोडक्ट या उत्पादों पर कई बेहतरीन डिस्काउंट व ऑफर दे रही है, जिनमें स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, बड्स, इत्यादि भी शामिल हैं। Prime मेम्बरों को हर बार की तरह, इस बार भी 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस मिल गया …

ImageJio Mart सेल : iPhone 14 Plus समेत इन सभी प्रोडक्ट्स पर मिल रही है भारी छूट

Jio Mart ने आज से अपने Mobiles and Electronics Fest सेल की शुरुआत कर दी है, जो 26 फरवरी2023 तक लाइव रहेगी। इस तीन दिवसिय सेल में उपभोक्ताओं को बड़े बड़े ब्रांड पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस सेल में पार्टनर बैंकों के जरिए भी उपभोक्ता छूट का फायदा उठा सकते हैं, जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.