Home न्यू लांच Oppo ने लांच किये 4K QLED TV के साथ Oppo Enco X...

Oppo ने लांच किये 4K QLED TV के साथ Oppo Enco X TWS, जाने क्या है ख़ास

0

Oppo ने अपने स्मार्ट होम एकोसिस्टम के तहत काफी अलग अलग डिवाइसों को लांच किया है। लांच इवेंट में आपको Oppo Enco X True Wireless Noise Cancelling Earphones, Oppo watch RX, Oppo TV S1 और Oppo TV R1 सीरीज को पेश किया है।

5G और AI के डेवलपमेंट के साथ स्मार्ट होम और स्मार्ट डिवाइसों का आपस में कनेक्शन काफी जरुरी और असरदार हो गया है। आज के लांच के साथ ओप्पो ने अपने एको-सिस्टम को और बेहतर बनाया है। तो चलिए नज़र डालते है लांच हुई डिवाइसों पर:

Oppo TV S1 और Oppo TV R1

ओप्पो ने अपनी S1 और R1 सीरीज के तहत 3 मॉडल लांच किये है। इसमें 65-इंच का S1 मॉडल फ्लैगशिप मॉडल साबित होता है जिसमे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K OLED पैनल का भी इस्तेमाल किया गया है।

टीवी में आपको 18 स्टीरियो स्पीकर 5.12.2 कॉन्फ़िगरेशन के साथ मिलते है। टीवी डॉल्बी अट्मोस के सपोर्ट के साथ आता है जो कुल मिलाकर 85W का ऑडियो आउटपुट देते है। ऑडियो सिस्टम को HiFi ब्रांड Dynaudio द्वार ट्यून किया गया है।

परफॉरमेंस की जहाँ तक बात है तो ओप्पो ने Dyaudio के साथ साझेदारी के तहत आपको काफी बेहतरीन ऑडियो आउटपुट देने का काम किया है। R1 में आपको भी आपको 18 स्टीरियो स्पीकर के साथ 85W का ऑडियो आउटपुट मिलता है। यह भी 5.1.2 कॉन्फ़िगरेशन और डॉल्बी अट्मोस के साथ आता है।

R1 सीरीज में 55 इंच और 65 इंच दोनों ही स्क्रीन साइज़ में मिलते है। इनमे क्वैड प्रोसेसेर और WiFi 6 ल की कनेक्टिविटी भी  दी गयी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version