Oppo Find X 92.25 स्क्रीन-टू-रेश्यो और पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ हुआ पेश; भारत में होगा 12 जुलाई को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2018 के सबसे बहुप्रीक्षित स्मार्टफ़ोनों में से एक Oppo Find X से आखिरकार पर्दा उठ गया है। इस साल कैमरा सेटअप के मामले में जो बदलाव देखने को मिले है Oppo Find X में भी आकर्षक कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo द्वारा पेश किये गये Find X में आपको बेहतरीन डिजाईन, पावरफुल हार्डवेयर और अभी तक का सबसे बेस्ट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है।

Oppo Find X के मुख्य आकर्षण:

  • 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पॉप-अप 16MP+20MP ड्यूल रियर कैमरा
  • काफी पतले बेज़ेल वाली 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले
  • नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
  • 3D फेसिअल स्कैनर
Oppo Find X goes official with a pop-up slider with three cameras
इमेज क्रेडिट: The Verge

Oppo ने कहा है की,” Oppo स्मार्टफ़ोनों की प्रीमियम सीरीज की ही तरह, Find-सीरीज भी अपने बहतरीन स्पेसिफिकेशन, नयी क्रिएटिव टेक्नोलॉजी और आर्टिस्टिक डिजाईन के कारण यूजर को एक आल-राउंड फ्लैगशिप ग्रेड परफॉरमेंस प्रदान करती है।”

यह भी पढ़िए: LG X5 (2018) हुआ 4500mAh और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन

Oppo Find X में सबसे बड़ा आकर्षण है इसका क्रिएटिव पॉप-अप कैमरा सेटअप। फोन में आपको 16MP का प्राइमरी तथा 20MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए 25MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है। पॉप-अप मोडुल में आपको 3D फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा नहीं दी गयी है।

OPPO Find X GIF back
इमेज क्रेडिट: The Verge

यह भी पढ़िए: Apple iOS 12 बीटा: कैसे करे अपने फोन को iOS 12 बीटा में अपडेट

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Find X में आपको सामने की तरफ बिना नौच वाली 6.4-इंच की OLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ पेश की गयी है। डिस्प्ले के तीन तरफ बहुत ही पतला बेज़ेल दिया गया है सिर्फ नीचे की तरफ बेज़ेल देखने को मिलता है। डिवाइस का आधिकारिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.25% है। प्रदर्शन की बात करे तो डिवाइस में आपको नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक की सुविधा दी गयी है।

OPPO Find X
इमेज क्रेडिट: The Verge

यह भी पढ़िए: Moto C2 हो सकता है मोटोरोला का नया एंड्राइड गो स्मार्टफोन

अब बात करे सॉफ्टवेयर की तो Find X एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color 5.1 पर रन करता हुआ मिलता है। पॉवर के लिए VOOC फ़ास्ट चार्जिंग वाली 3,730mAh की बैटरी दी गयी है। डिवाइस में आपको ड्यूल-सिम, 5G, 4G LTE, NFC, ब्लूटूथ, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और A-GPS का सपोर्ट भी दिया गया है।

Oppo Find X की कीमत और उपलब्धता

आकर्षक डिजाईन और नए पॉप-अप कैमरा सेटअप युक्त Find X की अभी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह डिवाइस चीन में आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी और ताज़ा जानकारी के अनुसार भारत में यह डिवाइस 12 जुलाई को पेश किया जा सकता है।

(सोर्स)

Related Articles

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

ImageOppo Reno 28 मई को होगा इंडिया में लांच: आएगा 10x ज़ूम और पॉप-अप कैमरा के साथ

चीनी कंपनी Oppo ने चीन में Oppo Reno को लांच करने के बाद अब इंडिया में भी अपने 10x ज़ूम एडिशन को लांच करके लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिया है। जिसके हिसाब से Oppo Reno 28 मई को पॉप-अप कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा। तो चलिए नज़र डालते …

ImageRedmi K20 Pro vs Oppo Reno 10x Zoom: लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोनों में कौन है बेहतर?

Redmi K20 Pro को अभी चीन में लांच किया गया है तथा Oppo Reno 10x ज़ूम एडिशन को इंडिया में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फ़ोनों को एक ही दिन मतलब 28 मई को लांच किया गया था। Xiaomi की इस पहली स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाली डिवाइस K20 Pro के इंडिया लांच के …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products