Oppo Enco X3 Buds रेंडर्स सामने आये, 24 अक्टूबर को होगा चीन में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

24 अक्टूबर को OPPO का एक इवेंट होने वाला है, जिसमें कंपनी Oppo Find X8 सीरीज और Oppo Pad 3 Pro लॉन्च करने वाली है, और हाल ही हुए लीक्स के अनुसार कंपनी इन दोनों के साथ इस इवेंट में अपने नए Oppo Enco X3 Buds को भी लॉन्च कर सकती है। इन बड्स के फीचर्स और रेंडर्स इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। आगे Oppo Enco X3 Buds रेंडर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Pad 3 Pro 24 अक्टूबर को होगा चीन में लॉन्च, सामने आएं रेंडर्स और कुछ खास फीचर्स

Oppo Enco X3 Buds रेंडर्स

इसकी जानकारी कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा की गयी है। लीक हुए रेंडर्स में बड्स Beige और Black इन दो रंगों में नजर आ रहे हैं। डिज़ाइन की बात करें तो बड्स में आपको “L” और “R” की मार्किंग देखने को मिलेगी, जिससे आसानी से पता लगाया जा सके, कौनसा बड किस साइड का है। चार्जिंग केस पर आगे की तरफ OPPO की ब्रांडिंग है। फ्रंट में लेदर फिनिश और साइड में मैट फिनिश दिया गया है, जो इसके चार्जिंग केस को और भी अट्रैक्टिव बनाता है।

इसके अतिरिक्त इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किये गए हैं, बड्स के साइड में एक पैरिंग बटन मिल जाता है। कंपनी के अनुसार इन बड्स को वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ दो अलग अलग वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा।

Oppo Enco X3 Buds फीचर्स

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इन बड्स में 11mm bass driver और 6mm tweeter के साथ ड्यूल ड्राइवर्स का उपयोग किया जा सकता है। इनमें कस्टम ड्यूल DAC का उपयोग किया गया है, इसके साथ तीन माइक्रोफ़ोन और VPU बोन कंडक्शन सेंसर दिया जा सकता है।

ये बड्स Hengxuan की BES2700 चिपसेट के साथ आते हैं, जो एडवांस्ड ऑडियो प्रोसेसिंग को सपोर्ट करती है, और कम पॉवर वाले bluetooth वियरेबल डिवाइसों के लिए बनायीं जाती है। इसका ट्रांसमिशन रेट 1Mbps है, इसी के साथ 192kHz/24bit पर लॉसलेस ऑडियो के वायरलेस ट्रांसमिशन की सुविधा भी मिलती है, जिससे सुनने में अच्छा अनुभव मिल पाएं।

बड्स 50dB तक के ANC को सपोर्ट करते हैं। बड्स में 58mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 566mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये बड्स 10W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। बड्स Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, और  LHDC 5.0 codec सपोर्ट के साथ पेश किये जा सकते हैं, इनमें IP55 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

ये पढ़ें: Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स आये सामने, 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी शानदार बैटरी लाइफ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageOppo Pad 3 Pro 24 अक्टूबर को होगा चीन में लॉन्च, सामने आएं रेंडर्स और कुछ खास फीचर्स

Oppo काफी समय से Oppo Find X8 सीरीज पर काम कर रहा है, और ये सीरीज इसी महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 24 अक्टूबर को इस सीरीज के साथ अपना अगला फ्लैगशिप टेबलेट Oppo Pad 3 Pro लॉन्च कर सकती है। हाल ही में …

Imageजानिए कैसा होगा OnePlus के सबसे पहले Tablet का लुक, 7 फरवरी को होगा लॉन्च

7 फरवरी को OnePlus अपने कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाला है, जिसमें OnePlus 11 5G, OnePlus 11R 5G, OnePlus Buds Pro 2 और OnePlus 65-इंच Q2 Pro टीवी इत्यादि शामिल हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने OnePlus Pad नाम से अपने पहले Tablet के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। आधिकारिक रिलीज …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products