Oppo ने अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Oppo A95 5G चीनी मार्किट में पेश कर दिया है। इसमें पंच होल डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:
Oppo A95 5G की कीमत और उपलब्धता
यह डिवाइस Black, ग्रेडिएंट और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश की गयी है। डिवाइस को 1,999 युआन की कीमत में 8GB + 128Gb मॉडल तथा 2,299 रुपए में 8GB + 256GB के साथ पेश किया है। फोन की सेल जल्द ही शुरू होगी।
Oppo A95 5G के फीचर
फोन में सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ MediaTek Dimensity 800U दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है। सबसे ख़ास बात यह डिवाइस सिर्फ 7.8mm मोटा और वजन में सिर्फ 173 ग्राम का है।
फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा सेटअप नौच के तहत दिया है।
Oppo A95 5G की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo A95 5G |
डिस्प्ले | 6.43-इंच FHD+ रेज़ोलुशन, 480 निट्स ब्राइटनेस मैक्सिमम |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 आधारित Color OS 7.2 |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 800U |
बैटरी | 4310mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 128GB/256GB |
रियर कैमरा | 48MP+ 8MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
अन्य फीचर | 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, |
कीमत | 1,999 युआन / 2,399 युआन |