20,000 रूपए से भी कम में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 3 Lite, क्या इन फीचरों के साथ खरीदेंगे आप ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च किया है। कंपनी का CE सीरीज़ में ये नया स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 695 चिपसेट, 108MP कैमरा जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। आइये आपको बताते हैं कि भारत में ये स्मार्टफोन और किन फीचरों के साथ आया है और कब उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Vivo T2 सीरीज़ का भारत में लॉन्च कन्फर्म, इस किफ़ायती सीरीज़ में मिलेंगे ये फ़ीचर

कीमतें और उपलब्धता

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G दो हरे (Pastel Lime) और काले (Chromatic Gray) रंगों में उपलब्ध होगा। इसका हल्का हरा यानि Pastel Lime काफी अलग और अच्छा है। कंपनी के अनुसार ये काफी आकर्षक है और प्राकृतिक पौधे जैसे रंग में नज़र आता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite

फ़ोन को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। ये 11 अप्रैल से Amazon और OnePlus India वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

  • 8GB + 128GB – 19,999 रूपए।
  • 8GB + 256GB – 21,999 रूपए।
  • ICICI बैंक कार्डों द्वारा खरीदने पर 1,000 रूपए का कैशबैक, ये ऑफर 11 से 17 अप्रैल तक ही उपलब्ध है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एनीमेशन तो स्मूथ मिलता है, लेकिन कंपनी ने यहां LCD पैनल का प्रयोग किया है। सामने इस स्क्रीन के अलावा आपको ऊपर बीच में पंच-होल कैमरा भी मिलता है, जो 16MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। हार्डवेयर की बात करें तो, फ़ोन में पिछले साल का Snapdragon 695 चिपसेट है। ये एक 5G प्रोसेसर है, जो आपको किफ़ायती दरों पर उपलब्ध फ़ोन जैसे Realme 10 Pro, iQOO Z6 5G, और Vivo T1 5G में मिलेगा।

इसके अलावा OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। फ़ोन में सॉफ्टवेयर में Android 13 के साथ OxygenOS 13.1 है। साथ ही कम्पनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है।

ये पढ़ें: Realme GT Neo 5 SE लॉन्च: ये हैं फ़ोन के 5 ख़ास फ़ीचर

इस किफ़ायती स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 108 MP का है। इसके अलावा 2MP के दो कैमरे, डेप्थ और मैक्रो सेंसर के तौर पर दिए हैं। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी है और साथ में आपको 67W का SUPERVOOC चार्जर बॉक्स के साथ मिलेगा। कंपनी की मानें तो, इस चार्जर के साथ फ़ोन की बैटरी मात्र 30 मिनटों में 80% तक चार्ज हो जाती है। इस स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक, और स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageOnePlus Nord CE 2 और OnePlus Y सीरीज़ स्मार्ट टीवी आज भारत में होंगे लॉन्च; जानें कैसे देखें इवेंट और क्या हैं स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 2 5G आज 17 फरवरी को भारत में एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में सामने आने वाला है। ये लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश करने वाली है। इसके अलावा OnePlus के इस इवेंट में नए स्मार्ट टीवी OnePlus …

Imageअप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

2022 में फ़ोन बहुत रफ़्तार से लॉन्च होते जा रहे हैं। साल का पहला क्वार्टर ख़त्म हो गया है, जिसमें हमने Galaxy S22 सीरीज़, iPhone SE 2022, Oppo Reno 7 सीरीज़, OnePlus 10 Pro जैसे प्रीमियम और मुख्य फोनों के साथ कई मिड-रेंज और Realme 9 Pro सीरीज़, Galaxy F23 (रिव्यु), Poco X4 Pro, Vivo …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.