OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। ये सीरीज 11 मई को बिक्री के लिए Amazon India में उपलब्ध होगी जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने यहाँ पर 1000 रुपए का कैशबैक देने का भी ऑफर दिया है।
दोनों ही फोन वैसे तो ग्लोबली 15 अप्रैल को लांच किये जा चुके है लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बिक्री के लिए थोडा इन्तजार करना पड़ा लेकिन छुट मिलने के कारण बिक्री शुरू हो गयी है।
कैसे करे OnePlus 8 सीरीज को 1,000 रुपए के कैशबैक के साथ प्री-बुक
अमेज़न ने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाईट को लाइव कर दिया है जिसके तहत आप डिवाइस को प्री-बुक कर सकते है। तो चलिए नज़र डालते है इस पूरी प्रोसेस पर:
- सबसे पहले Amazon ईमेल गिफ्ट कार्ड पेज को ओपन करे
गिफ्ट कार्ड पेज को यहाँ से ओपन कर सकते है। - गिफ्ट कार्ड की डिटेल्स भरे
सुनिश्चित करे की गिफ्ट कार्ड की वैल्यू 1,000 या इस से ज्यादा हो। डिटेल्स को सही तरीके से भरे। गिफ्ट कार्ड को आप 29 अप्रैल और 10 मई के बीच खरीद सकते है। - ईमेल को चेक करे
एक बार गिफ्ट कार्ड ट्रांसक्शन को पूरा करने के बाद आपको अपने ईमेल अकाउंट पर कूपन प्राप्त हो जायेगा। आप इसको आसानी से अपने अमेज़न अकाउंट पर यहाँ से ऐड कर सकते है। - OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को आर्डर करे
आप आपको सिर्फ 11 मई से 30 जून के बीच में फोन को आर्डर करना है। यह आर्डर सिर्फ प्रीपेड ही होना चाहिए तो इस बात का भी ध्यान रखना होगा। - आपके पे बैलेंस में 1,000 रुपए रिसीव होना
सामान्य तौर पर अमेज़न पर आर्डर शिप होने के साथ ही आपके अकाउंट में कैशबैक प्राप्त हो जाता है। लेकिन अगर नहीं आता है तो आप 30 दिन तक इन्तजार कर सकते है पर कैशबैक आएगा जरुर इस चीज को लेकर निश्चिन्त रहे।
इस चीज का ध्यान रखे की यह कैशबैक ऑफर सिर्फ अमेज़न से ही डिवाइस को खरीदे पर उपलब्ध है। अगर आओ किसी और साईट या वनप्लस की आधिकारिक साईट से खरीदते है तो आप इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएँगे।
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | OnePlus 8 Pro | OnePlus 8 |
डिस्प्ले | 6.78-inch, AMOLED 1440 x 3120 pixels, HDR 10+120HzGorilla Glass 6 | 6.55-inch, AMOLED 1080 x 2400 pixels, HDR 10+90HzGorilla Glass 6 |
चिपसेट | स्नैपड्रैगन 865 | स्नैपड्रैगन 865 |
रैम | 8GB/12GB | 8GB/12GB |
स्टोरेज | 128GB/256GB | 128GB/256GB |
रियर कैमरा | 48 MP, f/1.8, PDAF, Laser AF, OIS 48 MP, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड 8 MP, f/2.4 3X हाइब्रिड ज़ूम, OIS 5MP डेप्थ सेंसर |
48MP, PDAF, Laser AF, OIS 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस 2MP मैक्रो लेंस |
फ्रंट कैमरा | 16MP | 16MP |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 10.0 | एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 10.0 |
बैटरी | 4510mAh 30W वार्प चार्जिंग 30W वायरलेस चार्जिंग |
4300mAh 30W वार्प चार्जिंग |
कलर | Glacial Green, Ultramarine Blue, Onyx Black | Glacial Green, Onyx Black, Interstellar Glow |
माप और वजन | 165.3 x 74.4 x 8.5 mm; 199 ग्राम | 160.2 x 72.9 x 8 mm; 180 ग्राम |