OnePlus 6 होगा 18 मई को इंडिया में लांच; कीमत हो सकती है 39,999 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पीछे कुछ दिनों से OnePlus 6 के जुडी जितनी भी रिपोर्ट्स/अफवाहे या लीक्स सामने आ रहे है उन से इतना तो सुनिश्चित हो जाता है की OnePlus 6 जल्दी ही लांच होने वाला है। पर कल Moneycontrol ने दावा किया है की OnePlus 6 इंडिया में 18 मई को लांच होगा। इस बिज़नस वेबसाइट ने यह भी कहा है की इस डिवाइस की कीमत लगभग 39,999 रुपए रखी जा सकती है। (Read in English)

कंपनी इस फोन के लांच से पहले आकर्षक रूप से इसके हर एक फीचर को एक के बाद एक करके पेश कर रही है। इसलिए फोन से जुडी साड़ी जानकारी हम आपके लिए एक ही जगह पर लेके आये है चलिए डालते है एक नज़र:

OnePlus 6 में iPhone X की तरह डिस्प्ले Notch दिया जा सकता है लेकिन यहाँ पर यूजर द्वारा Notch को हटाया भी जा सकता है अगर उसको Notch आकर्षक नहीं लगता है। फ़ोन में स्क्रीन के चारो और काफी पतला बेज़ेल दिया जायेगा और यह फोन काफी प्रीमियम मेटल के द्वारा बना हुआ है।

OnePlus अपने यूजर को एक काफी स्मूद एक्सपीरियंस देना चाहती है इसलिए यहाँ पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है जिसकी पुष्टि मैनेजमेंट द्वारा पहले भी की गयी है। OnePlus 6 में आपको 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कल ही कंपनी  Marvel Studio के साथ साझेदारी को सार्वजानिक किया जिस से हम उम्मीद कर सकते है की जल्द ही आपको OnePlus 6 Marvel’s Avenger Infinity war edition देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़िए: OnePlus ने की Marvel के साथ साझेदारी; जल्द आएगा Avenger-Theme OnePlus 6

इन सबके अलावा अभी हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से यह भी सुनिश्चित किया था की यह फ्लैगशिप फोन वाटरप्रूफ भी होगा। कंपनी द्वारा ट्वीट ने कहा गया की ,” बारिश की वजह से फोन का उपयोग न कर पाना बहुत ही निराशा भरा पल होता है, है ना? हमको भी ऐसा ही लगता है।”

OnePlus में इस साल और भी बेहतर कैमरा स्पेसिफिकेशन/सॉफ्टवेयर दिया जा सकता है। हम उम्मीद करते है की इसके साथ हमको नया डैश-चार्जर 2.0 भी देखने को मिलेगा। तो आप OnePlus के कीमत और फीचर के बारे में क्या सोचते है ? नीचे दिए कमेन्ट सेक्शन में हमको जरुर बताये।

OnePlus 6 Features, Specification and Rumors That We Already Know

Related Articles

Image15 नवंबर से महंगे होंगे Lava के फोन: अभी खरीदें या रुकें?

एक नज़र में : Lava Price Hike: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से ₹3,000 तक महंगे होने वाले हैं, यानी पुरानी कीमत पर इन्हें खरीदने के लिए आपके पास अब चार दिन ही बचे हैं। कंपनी ने खुद ग्राहकों से कहा है कि बढ़ोतरी से पहले वे त्योहारों वाले ऑफर का फायदा उठा लें। लेकिन …

ImageOnePlus Nord2 5G में इस्तेमाल होगी MediaTek DImensity 1200-AI चिपसेट, जाने क्या होगा ख़ास

OnePlus अपने किफायती कीमत वाले OnePlus Nord की लोकप्रियता के बाद अब इसके अपग्रेड OnePlus Nord 2 पर काम कर रहा है और डिवाइस से जुडी काफी अफवाहें सामने आती रहती है। हाल ही में फोन के रेंडर लीक होने के बाद अज इसकी चिपसेट से जुडी जानकारी भी सामने आ गयी है। आज सामने …

ImageOnePlus Nord CE 5G होगा Summer Launch इवेंट के तहत 10 जून को लॉन्च

आज सामने आई ताज़ा जानकारी के अनुसार OnePlus अपनी नयी डिवाइस को लांच करने वाली है। कंपनी का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 होगा या OnePlus Nord CE 5G इस बात से भी पर्दा उठ चूका है। चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लांच से जुडी जानकारियों पर: OnePlus Nord CE इंडिया लांच से जुडी …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.