OnePlus 13s टीजर आया सामने, इस कीमत पर मचाएगा भारत में धमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus वैश्विक बाजार के साथ साथ भारत में भी जल्द ही अपना एक कॉम्पैक्ट साइज फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आए हैं, और अभी हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर साझा करते हुए फोन के कलर ऑप्शंस की जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त, फोन की कीमत से संबंधित जानकारी भी सामने आयी है, आगे OnePlus 13s टीजर, डिजाइन, कीमत और कलर ऑप्शंस के साथ साथ अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V50 Elite Edition लॉन्च, जानें ₹41,999 की कीमत पर क्या मिलेगा

OnePlus 13s टीजर, डिजाइन और कलर्स

हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर फोन का टीजर साझा किया है, जिसमें एक 42 सेकंड का वीडियो है। इस वीडियो में फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन के साथ साथ फोन में दिए जाने वाले Plus Key से क्या क्या ऑपरेट किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी गई है।

टीजर के अनुसार फोन के बैक पैनल पर स्क्वायरकल आकर का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के बाईं ओर “Plus Key” दी गई है, जिससे साइलेंट मोड, कैमरा मोड, फ्लैशलाइट और कई चीजों को ऑपरेट किया जा सकता है। फोन ब्लैक, ग्रीन, और पिंक इन तीन रंगों में दिखाया गया है।

OnePlus 13s कीमत

हालांकि, आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार इस फोन को भारत में लगभग 50,000 रुपए के आस पास की कीमत पर पेश किया जा सकता है। इस कीमग पर ये फोन सीधे iPhone 16e, Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 जैसे फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर देगा।

फीचर्स

फोन में 6.32 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को और 2,400 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन OxygenOS 15 के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी, और 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 6,260mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ये IP69 रेटिंग और 4,400mm² VC कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।

ये पढ़ें: Minor Pan Card: घर बैठे बनेगा बच्चे का पैन कार्ड, इस तरह करें अप्लाई

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.