Ola Electric की अगली चाल – अब सड़कों से निकलकर घरों तक पहुंचेगी ‘पावर’

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ola Electric के CEO Bhavish Aggarwal ने फिर अपने ग्राहकों आकर्षित करने के लिए नया कमाल कर दिखाया है। Electric scooter की मार्केट में कब्जा जमाने के बाद अब कंपनी एक ऐसे प्रोडक्ट की तैयारी में है जो घर-घर पावर पहुंचाएगा। दिवाली (October 17) के मौके पर Ola अपने पहले non-vehicle product का ऐलान करेगी। टीज़र देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे हैं कि ये कोई साधारण गैजेट नहीं, बल्कि एक portable power device होगा जो आपकी जेब में समा सकता है।

ये पढ़ें: My FASTag App: अब टोल देने के लिए नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज, खुद-ब-खुद कटेगा पैसा – जानिए कैसे

Bhavish ने X (Twitter) पर लिखा – “Power has always been a utility, but now it becomes Deep Tech – intelligent, portable, and personal!” यानि यानी अब बिजली सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जेब में रखने लायक smart energy tech में बदलने जा रही है।

क्यों खास है Ola की ये चाल?

जानकारों का मानना है कि अगर Ola ने सच में Battery Energy Storage System (BESS) मार्केट में कदम रखा, तो ये एक बहुत ही बड़ा और सुनहरा मौका बन सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का energy storage market $30 बिलियन को पार कर सकता है।

Ola के पास पहले से Tamil Nadu Gigafactory है, जहाँ कंपनी अपनी 4680 Bharat Cells बनाती है। इसी प्लांट से वह घरेलू और इंडस्ट्रियल यूज़ के लिए energy storage solutions लॉन्च कर सकती है और इसके साथ कंपनी इन्हीं सेल्स के जरिए घरों और बिज़नेस के लिए portable energy solutions बना सकती है। ये काम वो बिना किसी बड़े नए निवेश के कर सकते हैं।

ये पढ़ें: दरवाजे नहीं खुले, Smart Car में भड़क उठी आग – Xiaomi SU7 बनी मौत का फंदा

टाइमिंग भी परफेक्ट है

भारत में portable power gadgets और clean-tech solutions की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। सरकार भी लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में Ola का ये pocket-size power device सही समय पर सही कदम साबित हो सकता है।

SoftBank ने भले अपनी हिस्सेदारी घटाई हो, लेकिन Bhavish Aggarwal की यह “जेब में बिजली” वाली सोच एक बार फिर कंपनी को सुर्खियों में ला रही है। अब सबकी नज़रें 17 अक्टूबर पर हैं – जब ये पता चलेगा कि आखिर ये छोटा-सा डिवाइस कितनी बड़ी क्रांति लाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products