Nothing Phone (2a) की कीमतें लीक; मिड-रेंज में बन सकता है लोगों की पहली पसंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing जल्दी ही अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन और लेटेस्ट Nothing 2 सीरीज़ के दूसरे सदस्य Nothing Phone (2a) को लॉन्च कर सकता है। इस फ़ोन के कैमरा डिटेल, ऑफिशियल वॉलपेपर और स्पेसिफिकेशन की लीक एक एक करके सामने आने के बाद, अब इसकी कीमतें भी लीक हो गयी हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन के स्टोरेज विकल्प और उसकी कीमत को लेकर एक टिपस्टर ने पोस्ट साझा की है।

ये पढ़ें: ऐसा दिखेगा Nothing Phone 2a – लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

प्रचलित टिपस्टर Roland Quandt ने अपने X (पूर्व Twitter) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके अनुसार Nothing Phone (2a) दो स्टोरेज विकल्पों – 8GB+128GB और 12GB+256GB में आएगा। इनमें से बेस मॉडल की कीमत 400 यूरो (लगभग 36,000 रुपए) तक होगी। इस कीमत के अनुसार यू.एस. में इसकी कीमत $349 – $399 (लगभग 29,000 से 33,000 रुपए) के बीच हो सकती है और भारत में भी ये लगभग इसी बजट में एंट्री ले सकता है। इस स्मार्टफोन को भी कंपनी सफ़ेद और काले रंगों में ही लॉन्च करेगी।

Nothing Phone 2a

वहीँ अगर आप Nothing Phone (2) की बात करें तो, ये फ़ोन यूरोप में 649 यूरो (लगभग 59,700 रुपए) और यू.एस. में $599 (लगभग 50,000 रुपए) की कीमत पर लॉन्च हुआ था, जो की आने वाले 2a की कीमतों के मुकाबले काफी ज़्यादा है।

ये पढ़ें: जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Phones in January 2024

Nothing Phone (2a) स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (2a) को कंपनी Snapdragon नहीं बल्कि MediaTek के चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। इस फ़ोन में मिड-रेंज Dimensity 7200 चिपसेट के आने के आसार हैं। इसके साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी आने के आसार हैं।

इसके अलावा इसके कैमरा को लेकर भी टिपस्टर Kamila ने पूरी जानकारी शेयर की है, जिसके अनुसार इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। 2a में 50MP का प्राइमरी सेंसर Samsung S5KNG9 1/1.5-इंच लेंस के साथ और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा Samsung S5KJN1 1/2.76-इंच सेंसर के साथ आ सकता है। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 32MP का Sony IMX615 सेंसर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageऐसा दिखेगा Nothing Phone 2a – लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Nothing Phone 2 के बाद, कंपनी इसी सीरीज़ में अगले स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) पर काम कर रही है। ये एक मिड-रेंज फ़ोन होगा। इससे पहले भी इसके लीक सामने आये हैं, जिसमें रियर पैनल पर ग्लिफ इंटरफ़ेस को तीन भागों में देखा गया है और इसका डिज़ाइन काफी अलग है। आज इसी फ़ोन से …

ImageiQOO Neo 7 के बाद आ रहा है iQOO Neo 7T 5G; लीक हुई सारी स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Vivo ने भारत में फरवरी 2023 में ही iQOO Neo 7 को लॉन्च किया है और अब इस खबरें ये कहती हैं कि कंपनी इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन स्मार्टफोन iQOO Neo 7T 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है, लेकिन एक प्रचलित टिपस्टर द्वारा …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

Discuss

Be the first to leave a comment.