Nothing ear (1) ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ भारत में लॉन्च हुआ; फ़ीचर और कीमत यहां देखें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के फाउंडर Carl Pei ने पिछले साल इस कंपनी से अलग होकर लंदन में नयी टेक कंपनी Nothing की शुरुआत की। जैसे की कंपनी ने घोषणा की थी, आज इस नयी कंपनी का पहला प्रोडक्ट भारत में लॉन्च किया गया है, जिसका इंतज़ार सभी को था। Nothing ने नए Nothing ear (1) true wireless earbuds लॉन्च किये हैं, जिनके बारे में काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। ये नए TWS काफी दिलचस्प डिज़ाइन के साथ सामने आये हैं। इनका पारदर्शी (transparent) डिज़ाइन इनके अंदर की गयी इंजीनियरिंग को साफ़ देखने का मौका देता है, इसमें आप माइक्रोफोन, सर्किट बोर्ड, मैगनेट को देख सकते हैं।

Nothing ear (1) true wireless earbuds में 11.6 mm के ड्राइवर, एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन जैसे फ़ीचर हैं। इनमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन को बेहतर बनाने के लिए तीन HD माइकों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्थितियों के अनुसार जहां ज्यादा शोर नहीं है, वहाँ इस्तेमाल करने के लिए लाइट मोड है। और दूसरी तरफ काफी ज्यादा भीड़ या शोर वाले वातावरण में Maximum mode के साथ Active Noise Cancellation का इस्तेमाल कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Lenovo Legion 5 Pro भारत में लॉन्च हुआ

इसमें एक Transparency mode भी है जिसमें आपको Clear Voice टेक्नोलॉजी मिलेगी जो ख़ासतौर से कंपनी ने ear (1) के लिए बनायी है जो बाहर की अजीब आवाज़ों को काफी हद तक कम करती है।

इसके अलावा Nothing ear (1) में Find My Earbud, और Gesture Control कस्टमाइज़ेशन, इन-इयर डिटेक्शन, फ़ास्ट पेयरिंग जैसे कई फ़ीचर मौजूद हैं। साथ ही ये पानी और पसीने से भी प्रमाणिकता के साथ सुरक्षित है।

इसमें ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट है और ये एंड्राइड 5.1 से ऊपर आने वाले सभी डिवाइसों को सपोर्ट करेगा। इसमें बड्स में 31mAh की बैटरी है जो आपको एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के बिना 5.7 घंटे का प्लेबैक टाइम और इसके साथ 4 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देती है। वहीँ केस में 570mAh की बैटरी है जो ANC के बिना 34 घंटे और इसके साथ 24 घंटे का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है।

ये TWS आपको वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेंगे और भारत में इन्हें मात्र 5,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में आप इन्हें Flipkart पर 17 अगस्त से खरीद पाएंगे और ये जल्दी ही अमेरिका, यूरोप, यू.के. में भी उपलब्ध होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageNothing ear (1) earbuds 27 जून को होंगे भारत में लॉन्च; कंपनी ने की कीमत की घोषणा

Nothing ने भारत में अपने नए हैडफ़ोन का ख़ुलासा कर दिया है। हालांकि ये नए Nothing ear (1) ANC earbuds अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन कंपनी ने ये घोषणा की है कि इन्हें 27 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा और इन्हें आप Flipkart से खरीद सकेंगे। साथ ही ब्रांड ने कीमत की …

ImageNothing Ear (Stick) भारत में लॉन्च, लेकिन क्यों आपको इसे नहीं खरीदना चाहिए

Nothing Ear (Stick) कई अफवाहों के बाद भारत में लॉन्च हुआ है। इस कंपनी का ये तीसरा प्रोडक्ट है और दूसरे इयरबड्स। इससे पहले कंपनी Nothing Ear (1) को भारतीय बाज़ार में लेकर आयी थी, जिनकी कीमत अब 7,299 रूपए है। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि ये नए बड्स पुराने Nothing Ear (1) …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.