Namo Saraswati Yojana 2024: बालिकाओं को मिलेगी ₹25,000 छात्रवृत्ति, ऐसे करे आवेदन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गुजरात सरकार ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए Namo Saraswati Yojana 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने वाली सभी बालिकाओं को छात्रवृत्ति के रूप में सरकार द्वारा 25,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें नमो सरस्वती योजना के लिए कैसे आवेदन करें, जरुरी डॉक्युमेंट्स और पात्रता की जानकारी दी हैं।

Namo Saraswati Yojana 2024 क्या है?

11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए गुजरात वित्त मंत्रालय द्वारा फाइनेंसियल ईयर 2024-25 के बजट में इस योजना का उल्लेख किया गया है। इस योजना में गरीब वर्ग की बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए 25,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ये पैसा सीधा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। ताकि वे 12वीं के बाद कॉलेज की पढाई कर सशक्त बन पाएं।

ये पढ़े: PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें; पात्रता, डॉक्युमेंट्स, फायदें

Namo Saraswati Yojana छात्रवृत्ति विवरण

बात करें छात्रवृत्ति राशि की तो ये छात्राओं को एक साथ नहीं दी जाएगी, बल्कि 11वीं और 12वीं कक्षा के अनुसार दो किश्तों में दी जाएगी। इन किश्तों का विवरण आप नीचे बनी टेबल में देख सकते हैं।

किश्तछात्रवृत्ति
11वीं₹10,000/-
12वीं₹15,000/-
कुल₹25,000/- (कक्षा 11वीं से 12वीं तक)

Gujarat Namo Saraswati Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल गुजरात राज्य के अंतर्गत आने वाली छात्राएं ही ले सकती हैं।
  • इस योजना के लिए सिर्फ 11वीं और 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय की पढ़ाई करने वाली छात्राएं ही पात्र हैं।
  • यदि छात्रा के पिछली कक्षा में  50 या उससे अधिक प्रतिशत बने होंगे, तो ही इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख या उससे कम होना चाहिए।

Gujarat Namo Saraswati Yojana के लिए Required Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विद्यालय प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Gujarat Namo Saraswati Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

Step1: सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यहाँ “Gujarat” राज्य को चुनें।

Step2: गुजरात राज्य की सभी योजनाओं की लिस्ट दिखेगी, इनमें से “Gujarat Namo Saraswati Vigyan Sadhana Yojana” पर क्लिक करें।

Step3: यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी और आवेदन पत्र का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

Step4: अब एक फॉर्म खुलेगा, इसमें छात्रा की पढ़ाई और परिवार से सम्बंधित पूछी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

Step5: जानकारी से सम्बंधित सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें, और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

निष्कर्ष

फिलहाल नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना, 2024 का इस बजट में उल्लेख किया गया है, इसकी जानकारी सरकारी योजनाओ की वेबसाइट पर मौजूद हैं, और जल्द ही इस योजना को गुजरात सरकार द्वारा अमल में लाया जायेगा। छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए गुजरात सरकार द्वारा ये एक अच्छी पहल है।

ये पढ़े: Aadhaar card PAN card link status online कैसे चेक करे?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageआखिर क्यों सरकार ने विदेशों से लैपटॉप, कंप्यूटर के आयात (इम्पोर्ट) पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय सरकार ने बृहस्पतिवार को लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध (रोक) लगाने की घोषणा की है। अब से भारत में लैपटॉप या कंप्यूटर बेचने वाली किसी भी कंपनी को सरकार से बाहर से आने वाली शिपमेंट के लिए लाइसेंस लेने …

ImageLadli Behna Yojana क्या है जिसमें मिलते हैं सालाना 15,000 रुपए और कैसे करें अप्लाई

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी 2023 में औरतों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए घोषित की थी। ये योजना पूरब मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी थी, लेकिन नए मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने भी इसे आगे जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना में महिलाओं के …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageVidhva Sahay Yojana 2024: विधवा महिलाओं को मिलेगी हर महीने पेंशन, जानें आवेदन प्रक्रिया

ऐसे कई परिवार है, जिसमें सिर्फ पति पत्नी और छोटे बच्चे रहते हैं। ऐसे में पति की मृत्यु के बाद घर का खर्च चलाने में विधवा महिलाओं को काफी परेशानी होती है। यदि आप भी एक विधवा है, और इस प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं, तो Vidhva Sahay Yojana 2024 के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products