Home न्यूज़ MWC Shanghai 2019: Vivo ने VR Glasses, Vivo iQOO 5G और 120W...

MWC Shanghai 2019: Vivo ने VR Glasses, Vivo iQOO 5G और 120W फ़ास्ट चार्जिंग को किया पेश

0
Vivo MWC 2019 VR 5G

Vivo ने शंघाई में चल रहे Mobile World Congress (MWC) 2019 में आज अपने आने वाले दिनों की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की झलक दिखाते हुए Vivo 5G टेक्नोलॉजी, Vivo AR Glasses और हाल ही में टीज़ की गयी 120W सुपर-फ़ास्ट चार्जिंग को पेश कर दिया है। जहाँ पर कंपनी ने यह भी साफ़ किया है की वो अपना पहला 5G स्मार्टफोन Q3 2019 में लांच भी कर सकती है। तो चलिए नज़र डालते है MWC 2019 में पेश हुई Vivo की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर:

यह भी पढ़िए:  Kirin 810 7nm ओक्टा कोर चिपसेट हो गयी लांच: DaVinci NPU है इसमें ख़ास

Vivo का पहला 5G स्मार्टफोन: Vivo iQOO

Vivo ने लांच इवेंट में आज सबसे पहले अपने 5G फर्स्ट-कमर्शियल फोन Vivo iQOO 5G के बारे में बताया और कहा की ये डिवाइस आपको Q3 2019 में मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस डिवाइस में आपको 5G कनेक्टिविटी के अलावा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और स्नैपड्रैगन X50 मॉडेम भी दिया जायेगा।

Vivo Nex 5G को एक प्रोटोटाइप के तौर पर कंपनी पहले भी पेश कर चुकी है लें MWC 2019 में कंपनी ने 5G नेटवर्क और 5G फ़ोन आधारित कुछ एप्लीकेशनें जैसे 5G Cloud Game Screen Mirroring और 5G Easy Share जैसी एप्लीकेशन को भी दिखाया है। जिसमे 5G Cloud Game के द्वारा यूजर रियल टाइम में 5G अल्ट्रा-स्पीड और अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी और लो-लेटेंसी गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।

Vivo AR Glass: AR इंटरेक्शन का अपग्रेड मॉडल

Vivo ने MWC Shanghai 2019 में अपने पहले Vivo AR Glass को भी पेश किया है जिसमे आपको ड्यूल-स्क्रीन टेक्नोलॉजी और 6Dof टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है। अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के साथ इसको कनेक्ट करने से यूजर इसमें काफी अलग-अलग एप्लीकेशन जैसे AR गेम्स, 3D हाई-डेफिनिशन विडियो के अलावा फेसिअल रिकग्निशन और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन जैसे फीचरों का भी इस्तेमाल कर पायेगे।

AR Glasses में आपको Vivo की Jovi वौइस् अस्सिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। यहाँ 720p की 2 स्क्रीन आपको 6-डिग्री ऑफ़ फ्रीडम देती है। इवेंट में Vivo ने अपने AR Glasses को iQOO गेमिंग स्मार्टफोन से कनेक्ट करके इस्तेमाल करके भी दिखाया साथ ही यह भी साफ़ कहा की अभी ये सिर्फ प्रोटोटाइप स्टेज में भी है तो इसकी कीमत या उपलब्धता से जुडी कोई जानकरी नहीं दी जा सकती है।

इसी में आपको 3 कैमरा सेंसर जिनमे 2 डेप्थ सेंसर और 1 RGB सेंसर शामिल है। जिसमे USB टाइप-C पोर्ट भी देखने को मिलता है।

Vivo सुपर फ़्लैश-चार्ज 120W

अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने लेटेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से जुडी एक विडियो टीज़ की थी जिसमे 5 मिनट में 4,000mAH की बैटरी को फुल-चार्ज करने का दावा किया गया था। तो कंपनी ने MWC 2019 में इंडस्ट्री के पहले 120W सुपर फ़्लैश-चार्ज को पेश कर दिया है।

इस सुपर फ़्लैश-चार्ज में नयी पंप-टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो टाइप-C डाटा केबल और ट्रेवल चार्जर के लिए ख़ास तौर पर कस्टमाइज़ की गयी है ताकि वो 20V/6A की अल्ट्रा-हाई पॉवर चार्जिंग को आसनी से झेल सके। विवो के लैब टेस्ट के डाटा के अनुसार ये टेक्नोलॉजी 4,000mAh की बैटरी को 0 से 50% तक सिर्फ 5 मिनट में चार्ज करने में सक्षम है।

ऊपर बताई गयी नयी टेक्नोलॉजी और डिवाइसों के अलावा Vivo ने इवेंट में स्मार्ट हैडफ़ोन और स्मार्ट वाच भी पेश की है लेकिन उनके बार में अभी कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई है तो जैसे ही उनसे जुडी जानकरी सामने आती है तो हम अपडेट करेंगे!!!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version