Home न्यूज़ MWC 2023 में Realme GT 3 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2023 में Realme GT 3 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

0

MWC 2023 के दूसरे दिन, Realme ने अपने फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इवेंट में लोगों को अपनी टेक्नोलॉजी द्वारा आकर्षित किया है। इसमें realme की 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसके साथ फ़ोन की 4600mAh की बैटरी 10 मिनट से भी कम में फुल चार्ज हो जाती है। आज के समय तक की ये सबसे तेज़ चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। इससे पहले ये तकनीक हमने चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo 5 में देखी है और GT 3 इसकी का ग्लोबल वर्ज़न है। आइये फ़ोन के बाकी स्पेसिफिकेशन जानते हैं –

Realme GT 3 कीमतें और उपलब्धता

Realme GT 3 में तीन रंग सामने आये हैं और इसे पांच स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने केवल बेस वैरिएंट की ही कीमत बतायी है। बाकी मॉडलों की कीमत अभी सामने नहीं आयी है। इसमें 8+128GB मॉडल की कीमत $649 (लगभग 53,000 रूपए) है। अन्य स्टोरेज वैरिएंट इस प्रकार हैं –

  • 8GB + 128GB
  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB
  • 16GB + 512GB
  • 16GB + 1TB

Realme GT 3 स्पेसिफिकेशन

फ़ोन के रियर पैनल पर एक LED लाइट है। कंपनी का कहना है कि ये लाइट यहां ट्रांसपेरेंट गेमिंग फोनों से प्रेरित होकर दी गयी है और इसके साथ फ़ोन काफी प्रीमियम भी लगता है। इनमें आप अपनी मर्ज़ी से 25 रंगों में से लाइटिंग चुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें गेमिंग की स्मूथ परफॉरमेंस के लिए यहां 144Hz डिस्प्ले के साथ स्मूथ एनीमेशन होगा और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी मिलेगी। स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट के साथ यहां साउंड भी अच्छा मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2772 x 1240 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ दी गयी है। इसमें 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस भी है। सामने की तरफ, आपको 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

कैमरा की बात करें तो, फ़ोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी रियर पैनल पर मौजूद हैं। इसमें आपको 4600mAh की बैटरी मिलेगी और फ़ोन के साथ बॉक्स में 240W का चार्जर भी आएगा। इसके अलावा इसमें एक और 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला वैरिएंट भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version