Home अफवाहे/लीक्स Motorola Razr 40 Ultra, TDRA सर्टिफिकेशन पर आया नज़र

Motorola Razr 40 Ultra, TDRA सर्टिफिकेशन पर आया नज़र

0

Motorola Razr 40 Ultra को UAE का TDRA सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस फ़ोन को यहां XT2321-1 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस स्मार्टफोन को अभी हाल ही में चीन के CQC सर्टिफिकेशन साइट और कनाडा के REL प्लेटफॉर्म पर भी Motorola Razr+ 2023 के नाम से देखा जा चुका है। इन मंचों से इस स्मार्टफोन की बैटरी, चार्जिंग क्षमता के बारे में भी पता चला है।

ये पढ़ें: Vivo T2 और T2x इस दिन होंगे भारत में लॉन्च; किफायती दामों में मिलेंगे, दमदार स्पेसिफिकेशन

अब ये तो लगभग साफ़ होने लगा है कि ये एक Moto Razr फ़ोन है, क्योंकि TDRA सर्टिफिकेशन के दौरान ये Motorola Razr 40 Ultra के नाम से सामने आया है और अन्य वेबसाइटों पर ये Motorola Razr+ 2023 के नाम से नज़र आया है। इसे FCC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, लेकिन वहाँ ये XT2321-5 मॉडल नंबर के साथ दिखा। आइये आपको बताते हैं कि अब तक Motorola Razr 40 Ultra / Motorola Razr+ 2023 के बारे में क्या जानकारी सामने आ चुकी है।

Motorola Razr 40 Ultra / Motorola Razr+ 2023 दोनों एक ही स्मार्टफोन हैं

ऊपर मौजूद दोनों तसवीरें TDRA और REL सर्टिफिकेशन की हैं, जिसमें Razr+ 2023 और Motorola Razr 40 Ultra दोनों का मॉडल नंबर एक ही है, तो आसार यही हैं कि अलग अलग बाज़ारों में इनके नाम अलग हो सकते हैं, लेकिन फ़ोन एक ही है।

Motorola Razr+ 2023 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, Motorola Razr+ 2023 में 6.7-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है। पिछली साइड पर बड़ा रियर पैनल है, जिसमें दो कैमरे मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीँ सॉफ्टवेयर में आपको Android 13 आधारित My UX मिलेगा।

इसके अलावा सर्टिफिकेशन साइटों द्वारा सामने आया है कि Moto Razr+ 2023 में 3,640mAh की बैटरी आएगी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर आएगा। इसके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version