Motorola Razr (2019) हुआ वर्टीकल फोल्डिंग डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Razr ब्रांड काफी पुराने दिनों से मार्किट में बना हुआ है जिसनें सबसे ख़ास स्मार्टफोन के साथ 2004 में V3 मॉडल के साथ कंपनी ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। सालों बाद अब फोल्डिंग स्मार्टफोन के ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ने अपने लोकप्रिय Razr को ही फोल्डेबल डिस्प्ले के लेटेस्ट इनोवेशन के साथ पेश किया है।

तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लेटेस्ट फीचर और डिजाईन पर:

Motorola Razr (2019) फीचर

Moto Razr launched

2019 में फोल्डेबल डिस्प्ले जिस तरह ट्रेंड में आई है लगभग सभी ब्रांड उसकी तरफ जाते हुए दिखाई देते है। Moto ने यहाँ पर वर्टीकल फोल्ड का इस्तेमाल किया है जो आपको पुराने फ्लिप फ़ोनों की काफी याद दिलाता है। फोन की इंटरनल डिस्प्ले 6.2-इंच 876*2142 पिक्सेल के साथ आती है जबकि फोल्ड करने पर एक्सटर्नल डिस्प्ले 2.7-इंच की हो जाती है जिसका रेज़ोलुशन 600X800 होता है।

नीचे की तरफ मोटा बेज़ेल आपको पुराने Moto Razr V3 मॉडल की तरह ही दिखाई देता है। फोन में आपको 2510mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Moto Razr launched

कैमरा की बात करे तो इसमें 16MP का रियर सेंसर दिया गया है जो सेल्फी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको नाईट मोड और AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट मिलता है। साथ ही छोटी डिस्प्ले के ऊपर नौच में आपको 5MP का कैमरा सेंसर दिया है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड पाई आता है।

Motorola Razr (2019) की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola Razr (2019)
डिस्प्ले
  • 6.18 इंच, 876 x 2142 पिक्सेल(~374 PPI डेंसिटी)
  • 2.7-इंच, TFT डिस्प्ले, 600 x 800 पिक्सेल
कैमरा 16MP f/1.7 (रियर) + 5MP (प्राइमरी डिस्प्ले)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
बैटरी 2510mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य eSIM, USB टाइप-C port, NFC, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, 4G LTE, and GPS
प्राइस $1,499.99 (लगभग 1,07,400 रुपए)

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageMoto Razr 5G हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 48MP कैमरा के साथ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 1,24,999 रुपए

Motorola ने अपने Razr 5G को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है जो पिछले साल लांच किये गये मॉडल से बेहतर नज़र आता है। Razr 2019 में मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन था जिसमे आपको फ्लिप टाइप फोल्ड देखने को मिलता है। इस नयी डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, …

ImageMotorola Razr 5G हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 48MP कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola ने अपने Razr 5G से पर्दा उठा दिया है जो पिछले साल लांच किये गये मॉडल से बेहतर नज़र आता है। Razr 2019 में मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन था जिसमे आपको फ्लिप टाइप फोल्ड देखने को मिलता है। इस नयी डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 माइक्रोफोन जैसे फीचर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.