Motorola Razr 2 होगा 9 सितम्बर को लांच, जाने क्या होगा फोन में ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मोटोरोला ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा न अभी फोन का नाम नही शेयर नहीं किया है। पर कंपनी द्वारा पेश एक टीज़र टाइप विडियो के अनुसार यह फोन Motorola Razr 2 हो सकता है।

लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने इमेज के साथ कैप्शन में “फ्लिप एक्सपीरियंस एक बार फिर से” भी लिखा है जिसके से पूरी सम्भावना है की यह कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। यह डिवाइस 9 सितम्बर को पेश की जाएगी।

Motorola Razr 5G aka Razr 2 से जुडी जानकरी

अगर अफवाहों की माने तो यह डिवाइस Razr 2 के बजाये Razr 5G या Razr 2020 के नाम से भी पेश किया जा सकता है। यह पिछले साल लांच किये गये Moto Razr का एक अपग्रेड मॉडल होगा। ऐसा माना जा रहा है की यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ पेश की जाएगी जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

फोन में आपको 8GB की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। पिछली बार की तुलना में यहाँ पर बड़ी बैटरी के साथ आपको फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। उम्मीद यही है की इस बार का कैमरा सेटअप भी पिछले की तुलना में अपग्रेड होकर पेश किया जायेगा।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ पर 20MP का फ्रंट कैमरा तथा पीछे की तरफ 48MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। चीन में यह डिवाइस सर्टिफिकेशन साईट पर पहले भी देखी जा चुकी है। अगर Motorola Razr 2019 के फीचरों पर नजर डाले तो:

Motorola Razr (2019) की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola Razr (2019)
डिस्प्ले
  • 6.18 इंच, 876 x 2142 पिक्सेल(~374 PPI डेंसिटी)
  • 2.7-इंच, TFT डिस्प्ले, 600 x 800 पिक्सेल
कैमरा 16MP f/1.7 (रियर) + 5MP (प्राइमरी डिस्प्ले)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
बैटरी 2510mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य eSIM, USB टाइप-C port, NFC, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, 4G LTE, and GPS
प्राइस $1,499.99 (लगभग 1,07,400 रुपए)

 

Related Articles

Imageमई 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अप्रैल 2024 में कई मिड-रेंज और किफ़ायती स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में दाखिल हुए। इसी तरह मई 2024 का महीना भी स्मार्टफोन जगत में काफी दिलचस्प होने वाला है। इस महीने में कई नए लॉन्च होने वाले हैं, जिनकी चर्चा ज़ोरों पर है। कई स्मार्टफोनों के नामों की पुष्टि हो चुकी है, वहीँ कई फोनों की …

ImageMoto Razr 5G: हैंड्स ऑन

Motorola ने अपने लेटेस्ट और पहले से बेहतर Moto Razr 5G को इंडिया में पेश किया दिया है। जैसा नाम से ही साफ़ है यह डिवाइस आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलती है। Razr 5G में कंपनी के पहले Moto Razr 2019, जो पिछले साल लांच किया गया था, की तुलना में काफी सुधार देखने …

ImageMotorola Razr 2019 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: कंपनी ने किया टीज़

लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने अपने लोकप्रिय Motorola Razor के 2019 मॉडल को हाल ही में फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया था। यह डिवाइस वर्टीकल डिस्प्ले फोल्ड के साथ आती है। इसके बाद हाल ही में सामने आई आधिकारिक ट्वीट के अनुसार कंपनी जल्द ही Motorola Razr 2019 को इंडिया में लांच करने …

ImageMotorola Edge 50 Ultra, Edge 50 Fusion हुए लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा, और कीमत के बारे में

Motorola ने अपने दो नए फ़ोन Motorola Edge 50 Ultra, Edge 50 Fusion लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फ़ोन को कंपनी द्वारा वैश्विक बाज़ार में लॉन्च किया गया है। दोनों ही फ़ोन में Qualcomm Snapdragon chipsets का उपयोग किया गया है, इनके अतिरिक्त कंपनी ने edge सीरीज का एक और फ़ोन Motorola Edge 50 Pro …

ImagePoco M3 होगा इंडिया में 48MP ट्रिपल कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ 2 फरवरी को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

पोको ने पिछले साल यूरोपियन मार्किट में अपने Poco M2 के अपग्रेड वर्जन Poco M3 को लांच किया था। अब कंपनी ने M3 को इंडियन मार्किट में भी लांच करने की घोषणा कर दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार Poco M3 2 फरवरी को लांच किया जायेगा जो फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। …

Discuss

Be the first to leave a comment.