Motorola Razr 2019 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: कंपनी ने किया टीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने अपने लोकप्रिय Motorola Razor के 2019 मॉडल को हाल ही में फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया था। यह डिवाइस वर्टीकल डिस्प्ले फोल्ड के साथ आती है। इसके बाद हाल ही में सामने आई आधिकारिक ट्वीट के अनुसार कंपनी जल्द ही Motorola Razr 2019 को इंडिया में लांच करने वाली है।

मोटोरोला इंडिया ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमे डिवाइस की लांच डेट से जुडी तो कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन यह साफ़ है की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr ही होगा। तो चलिए नज़र डालते है इस डिवाइस के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: 2019 में पेश होने वाले 10 फोल्डेबल स्मार्टफोन

Motorola Razr (2019) फीचर

Moto Razr launched

Moto ने यहाँ पर वर्टीकल फोल्ड का इस्तेमाल किया है जो आपको पुराने फ्लिप फ़ोनों की काफी याद दिलाता है। फोन की इंटरनल डिस्प्ले 6.2-इंच 876*2142 पिक्सेल के साथ आती है जबकि फोल्ड करने पर एक्सटर्नल डिस्प्ले 2.7-इंच की हो जाती है जिसका रेज़ोलुशन 600X800 होता है।

नीचे की तरफ मोटा बेज़ेल आपको पुराने Moto Razr V3 मॉडल की तरह ही दिखाई देता है। फोन में आपको 2510mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Moto Razr launched

कैमरा की बात करे तो इसमें 16MP का रियर सेंसर दिया गया है जो सेल्फी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको नाईट मोड और AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट मिलता है। साथ ही छोटी डिस्प्ले के ऊपर नौच में आपको 5MP का कैमरा सेंसर दिया है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड पाई आता है।

Motorola Razr (2019) की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola Razr (2019)
डिस्प्ले
  • 6.18 इंच, 876 x 2142 पिक्सेल(~374 PPI डेंसिटी)
  • 2.7-इंच, TFT डिस्प्ले, 600 x 800 पिक्सेल
कैमरा 16MP f/1.7 (रियर) + 5MP (प्राइमरी डिस्प्ले)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
बैटरी 2510mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य eSIM, USB टाइप-C port, NFC, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, 4G LTE, and GPS
प्राइस

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageMotorola Razr 5G हो सकता है इंडिया में जल्द ही लांच, कंपनी ने किया टीज़

Moto India ने आज इंडिया में अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन के लांच को टीज़ किया है। कंपनी अपना Moto Razr 5G को कंपनी अपने सोशल मीडिया पेज पर टीज़ करके उम्मीद जताई है की ही आपने वाले महीने में यह फोन इंडिया में लांच किया जा सकता है। Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन आपको पहले …

ImageMotorola Razr 2 होगा 9 सितम्बर को लांच, जाने क्या होगा फोन में ख़ास?

मोटोरोला ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा न अभी फोन का नाम नही शेयर नहीं किया है। पर कंपनी द्वारा पेश एक टीज़र टाइप विडियो के अनुसार यह …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.