Motorola Edge 60 Stylus इस तारीख को भारत में लेगा एंट्री, इन फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने हाल ही में अपना किफायती कीमत वाला फोन Motorola Edge 60 Fusion भारत में लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही Stylus लेबल के साथ Motorola Edge 60 सीरीज में एक नया फोन शामिल करने वाली है, जिसे Motorola Edge 60 Stylus नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में फोन के लॉन्च की तारीख और फीचर्स संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO F7 5G BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द इन तगड़े फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Motorola Edge 60 Stylus इंडिया लॉन्च की तारीख

हाल ही में इसकी जानकारी भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से साझा की गई है, जिसके अनुसार Motorola Edge 60 Stylus को कंपनी 17 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च कर सकती है।

हालांकि, इससे संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन के साथ आपको एक Stylus pen भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के बाद फोन की बिक्री इसी महीने से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की कीमत 25,000 रूपये से 35,000 रूपये के बीच हो सकती है।

Motorola Edge 60 Stylus स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस से संबंधित भी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी को शामिल किया जा सकता है, और ये 68W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: ऑनलाइन iPhone ले रहें हैं, तो ऐसे पता करें iPhone असली है या नकली?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.